9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इंदौर के दौरे पर राहुल गांधी, महापौर ने पानी पीकर शुरू करवाई शुद्ध पानी की सप्लाई

Rahul Gandhi in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में नर्मदा जल सप्लाई से पहले महापौर ने खुद पानी पीकर की गुणवत्ता की पुष्टि, मामले की स्थिति जानने आज राहुल गांधी इंदौर के दौरे पर...

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। (फाइल फोटो- पत्रिका)

Rahul Gandhi in Indore: भागीरथपुरा क्षेत्र में 15 दिन बाद शुक्रवार को नर्मदा जल की आपूर्ति फिर शुरू कर दी गई। क्षेत्र के लगभग 30 फीसदी हिस्से में सप्लाई बहाल की गई है। इससे पहले पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई। रिपोर्ट मानकों के अनुरूप आने के बाद ही सप्लाई शुरू करने का निर्णय लिया गया। सप्लाई शुरू होते ही पानी की इंस्टेंट टेस्टिंग की गई। इधर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे वे यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

महापौर ने खुद पिया पानी, बोले स्वच्छ जल, लेकिन उबाल कर ही करें यूज

इसके बादइंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पार्षद ने स्वयं पानी पीकर गुणवत्ता की पुष्टि की। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि सप्लाई शुरू होने के बावजूद एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर ही उपयोग करें।

भागीरथपुरा में तीन पीड़ित परिजन से मिलेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शनिवार 17 जनवरी को इंदौर आ रहे हैं। वे भागीरथपुरा में तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। शेष 21 पीड़ित परिवारों से पुलिस चौकी के सामने स्थित निजी गार्डन में मिलेंगे। इसके बाद बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे। जीतू पटवारी 24 पीड़ित परिजन को 1-1 लाख की आर्थिक सहायता देंगे।

ताई से मिले जीतू

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिलने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी निवास पर पहुंचे। जीतू ने जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई।