10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के इंदौर में बैंक कर्मचारी ने खुद को मारी गोली, कर्ज से था परेशान

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
indore news

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी के घर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारी मकान खाली कराने के लिए पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारी हेमंत ने अपने मकान को गिरवी रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ढाई करोड़ का कर्ज लिया था। जब डेढ़ साल से किश्त नहीं चुकाई गई तो बैंक की टीम मकान खाली करवाने के लिए पहुंच गई। उस दौरान हेमंत अपने कमरे में लिखा-पढ़ी कर रहे थे। तभी उन्होंने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली।

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, हेमंत ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारी थी। वह अपने कमरे में अकेला बैठा था। कर्ज के चलते वह टेंशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। उसे बैंक के द्वारा कई बार नोटिस दिए गए। मगर उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आता था।