
MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व कुलपति, वरिष्ठ शिक्षाविद् और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन डॉ. भरत छापरवाल का रविवार की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
डॉ. भरत छापरवाल की गिनती उन कुलपतियों में आते हैं। जिन्होंने लंबे समय तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। वह 1996 से 2004 तक कुलपति रहे। इसके बाद इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. छापरवाल रिटायर होने के बाद भी सक्रिय रहे। उनके निधन से मेडिकल और शिक्षा के शोक की लहर है।
डॉ छापरवाल के बारे में कहा जाता है कि वह एक बेहद सुलझे, सरल और दूरदर्शी शिक्षाविद् थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी की शिक्षा को समाज से जोड़ने और छात्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कीं। उनके नेतृत्व में कई नए शोध, नवाचारों को बढ़ावा मिला।
डॉ. छापरवाल उन दिनों सत्ता के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में थे। वह अक्सर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी और चंद्रशेखर जैसे दिग्गजों के नेताओं से मुलाकात करते थे।
उन दिनों डॉ. छापरवाल ने अमेरिका के ऑफर को ठुकराकर देश में रहकर सेवा करने का मौका चुना। उन्हें कुलपति रहते बंगला भी अलॉट हुआ। मगर चकाचौंध छोड़कर उन्होंने अपने निजी घर में रहने का फैसला लिया।
Published on:
15 Feb 2026 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
