10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण जारी, मेडीकेयर हॉस्पिटल तक 60 फीट चौड़ी होगी सड़क

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

2 min read
Google source verification
indore news

एआई जनरेटेड

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में साकेत, तिलक नगर और मनीषपुरी से रिंग रोड का निरीक्षण महापौर और विधायक ने किया। उनके साथ नगर निगम के अफसर भी थे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने मनीषपुरी से रिंग रोड पर सड़क के बीच लगे बिजली के पोल के साथ अन्य बाधक निर्माण हटाने के निर्देश दिए ताकि इस अधूरे रोड को पूरा किया जा सकें।

महापौर ने किया निरीक्षण

साकेत नगर और तिलक नगर में सड़क के साथ अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण आज सुबह 8.30 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। उनके साथ विधायक महेंद्र हार्डिया, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, एमआइसी मेंबर राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, पार्षद मृदुल अग्रवाल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल आदि मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने साकेत और तिलक नगर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर अफसरों से चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने मनीषपुरी से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया, क्योंकि यह रोड आधी बन चुकी है।

60 फीट चौड़ी होगी सड़क

सड़क के बीच लगे बिजली के पोल के साथ अन्य बाधक निर्माण हटाने के निर्देश महापौर भार्गव ने दिए ताकि इस अधूरे रोड को पूरा किया जा सके। इस रोड पर निगम के शौचालय को हटाने की बात एमआइसी मेंबर उदावत ने रखी ताकि रोड का काम पूरा हो सके। उन्होंने मनीष मेडिकल से मेडीकेयर हॉस्पिटल तक की रोड को 30 से 60 फीट चौड़ा बनाने और बंगाली से पीपल्याहाना तक की सर्विस रोड का चौड़ीकरण करने का भी कहा, क्योंकि इन दोनों रोड पर ट्रैफिक जाम होता है।

महापौर भार्गव ने संविद नगर के पास स्थित शासकीय खदान की भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने क अफसरों को निर्देश देते हुए कहा यदि यह भूमि निगम स्वामित्व की है तो यहां के लिए विस्तृत विकास योजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में इसे क्षेत्र की सुविधाओं के विस्तार के लिए उपयोग किया जा सके।

लोगों ने बताई पानी की समस्या- निरीक्षण के दौरान महापौर

पुष्यमित्र भार्गव और विधायक हार्डिया ने लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान लोगों ने पानी की समस्या से अवगत कराया। महापौर ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जलप्रदाय की समस्या, गंदे पानी के मुद्दे और सड़क कार्य से जुड़ी सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा।

सड़क निर्माण की बढ़ाओ गति

तिलक नगर में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल से महावीर बाग पानी की टंकी तक बन रही सड़क का निरीक्षण भी किया गया। 227 करोड़ रुपए की लागत से यह रोड 18 मीटर चौड़ी बन रही है। महापौर भार्गव ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी इसलिए इसे तय समय सीमा में पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अफसरों से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और ठेकेदार को निर्देशित किया कि ट्रैफिक व नागरिक असुविधा को कम करते हुए तेजी से कार्य पूरा किया जाए।