13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 15–21 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल : चैत्र नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता

Weekly Horoscope 15–21 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 मार्च 2026) : मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी सप्ताह 19 मार्च से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिससे इस सप्ताह का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता […]

7 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Mar 13, 2026

Weekly Horoscope 15–21 March 2026

Weekly Horoscope 15–21 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल (15–21 मार्च 2026) (फोटो सोर्स: Patrika)

Weekly Horoscope 15–21 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 मार्च 2026) : मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी सप्ताह 19 मार्च से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिससे इस सप्ताह का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, जबकि बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। वहीं शुक्र, शनि और सूर्य मीन राशि में विराजमान रहेंगे और चंद्रमा कुंभ, मीन और मेष राशि में गोचर करेगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इस ग्रह स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह तरक्की, धन लाभ और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं 15 से 21 मार्च 2026 के बीच मेष से लेकर कन्या राशि तक का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि | Weekly Horoscope

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में अपने समय, ऊर्जा और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसम जनित बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट लगने के कारण शारीरिक या मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे नजरंदाज न करें अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में अपेक्षा से कम उद्देश्य की पूर्ति होने पर मन थोड़ा हताश रह सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रह सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा अधिक कठिनाई भरा रह सकता है। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी।

सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत आदि पर अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

लव-लाइफ : प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। उतार-चढ़ाव वाले समय में लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि | Weekly Horoscope

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार की प्राप्ति तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन आदि से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। उच्चाधिकारियों से कार्य विशेष के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा।

सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान होता हुआ नजर आएगा। यदि आप विदेश में अपना कारोबार करने की सोच रहे हैं या फिर पहले से ही उससे जुड़ा कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती हैं। इस सिलसिले में की जाने वाली विदेश यात्रा शुभ फल प्रदान करने वाली रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।

लव-लाइफ : प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि | Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी स्थिति कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसी रहने वाली है। कुल मिलाकर करियर हो या कारोबार आपको इस पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मध्यस्थता से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनकी सभी चालों को नाकाम करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित करने में कामयाब होंगे। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें विरोधी पक्ष आपके सुलह-समझौते की पेशकश कर सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच समन्वय बनाने में कुछेक मुकिश्लें आ सकती हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताहांत आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा चोट-चपेट के चलते परेशान हो सकते हैं।

लव-लाइफ : रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ प्रेम-व्यवहार बना रहेगा। घर के प्रिय सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकलता बनी रहेगी।
उपाय: बुधवार के दिन किन्नरों को श्रृंगार की वस्तुएं दान करें।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि | Weekly Horoscope

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गये कार्य और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता परीक्षार्थियों की दृष्टि से समय शुभता लिए है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में छात्रों को विशेष सफलता मिलने का योग बनेगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी मे जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि अप विदेश में अपना करियर-कारोबार बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह इस दिशा में प्रयास करने पर आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है।

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की मनचाहे स्थानांतरण की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस सप्ताह सीनियर के सहयोग से आपको नई योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को भी बाजार में आई तेजी से मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप बीते कुछ समय से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान थे तो इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका अप्रत्याशित रूप से समाधान निकल आएगा। चूंकि अभी समय आपके अनुकूल चल रहा है इसलिए अपने समय का सदुपयोग करते हुए सही दिश में अपनी ताकत लगाएं। ऐसा करने पर आपकी आय, मान-सम्मान आदि में मनचाही वृद्धि होगी।

लव-लाइफ : प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस सप्ताह लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार संग पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: श्रीकृष्ण के मंत्र “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का जप करें।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि | Weekly Horoscope

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य हमेशा याद रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपकी जरा सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। सिंह राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपके कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी योजनाओं का खुलासा उसके पूरा होने से पहले बिल्कुल न करें।

घर-परिवार की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कतिपय घरेलू समस्याएँ परेशान कर सकती है। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय आप अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का आदर करें अन्यथा अनावश्यक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसके लिए स्वयं की ओर से खूब प्रयास करें तथा दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। तन और मन को बेहतर बनाने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह उतावलेपन अथवा किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ी बिजनेस की डील न करें, अन्यथा आपका निवेश किया हुआ धन फंस सकता है। थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी तथा फुटकर कारोबार करने वालों के लिए सामान्य साबित होगा।

लव-लाइफ : सिंह राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपना अहं और वहम त्यागना होगा तथा अपने लव पार्टनर की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करना होगा, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि | Weekly Horoscope

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। कन्या राशि के जातक परिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह की उपेक्षा न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। विशेष रूप से सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से बचें। इस दौरान दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय उनके मान-सम्मान का ध्यान रखें और कोई भी ऐसा आचरण न करें जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा को नुकसान होने की आशंका रहे। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।

लव-लाइफ : कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हाल-फिलहाल में हुई किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती हैं, लेकिन उतावलेपन अथवा भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसके कारण आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़े।

सुखी वैवाहिक जीवन जीने के लिए कन्या राशि के जातकों को अपने लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी भावनओं को पार्टनर के सामने सही तरह से प्रदर्शित करें।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

संबंधित खबरें