13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Tarot Rashifal 15–21 March 2026 : टैरो साप्ताहिक राशिफल : इन 6 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा मौका और धन लाभ

15 से 21 मार्च 2026 का टैरो साप्ताहिक राशिफल जानें। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभ प्रभाव से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा, पढ़ें पूरा टैरो साप्ताहिक भविष्यफल।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Nitika Sharma

Mar 13, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो साप्ताहिक राशिफल : टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी: तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है बड़ा अवसर

Saptahik Tarot Rashifal 15–21 March 2026 : टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 मार्च 2026) : मार्च का यह सप्ताह बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस समय हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुभ ऊर्जा का प्रभाव धीरे-धीरे वातावरण में महसूस होने लगता है। ज्योतिष और टैरो के अनुसार यह समय नई शुरुआत, सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा होता है। टैरो कार्ड्स की गणना संकेत देती है कि इस सप्ताह कई राशियों के जीवन में नए अवसर, करियर में प्रगति और आर्थिक सुधार के योग बन सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है। आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 तक का टैरो साप्ताहिक राशिफल

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों पर अधिक ध्यान देंगे। जिससे आपके करियर में उन्नति होगी। वित्तीय मामलों में सुधार होगा और धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह आपको कुछ नई संभावनाएं मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी सफलता की संभावना है। व्यवसाय में मुनाफा बढ़ सकता है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और रिश्ते मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। लेकिन पैसों का सही प्रबंधन करें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लेकिन किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का समय है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपके पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन किसी विवाद में न पड़ें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। खासकर जोड़ों या कमर के दर्द से जूझ रहे लोगों को।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के लिए नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में मजबूती आएगी। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए रिश्तों में नयापन आएगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर को लेकर कोई नया अवसर मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन ज्यादा तनाव लेने से बचें।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग