Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Tarot Rashifal, 7 September 2025: कर्क, सिंह और मकर के लिए शानदार रहेगा रविवार का दिन, जानिए सितारों की सलाह, पढ़ें आज का अन्य टैरो राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 7 September 2025: आज कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए दिन काफी शुभ और ऊर्जा से भरा रहेगा। जहां कुछ को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं दूसरों के लिए पुराने अटके हुए काम बनने के योग हैं।

2 min read
आज का टैरो राशिफल 7सितंबर 2025,tarot rashifal today,

Tarot Rashifal 7 September 2025 | फोटो सोर्स- Patrika.com

Aaj Ka Tarot Rashifal, 7 September 2025: रविवार का यह दिन कुछ राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए दिन काफी शुभ और ऊर्जा से भरा रहेगा। जहां कुछ को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं दूसरों के लिए पुराने अटके हुए काम बनने के योग हैं। सितारों की चाल और टैरो की सलाह के अनुसार, दिनभर कैसे रहेंगे ।आइए जानते हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से विशेष रूप से ली गई जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

आज का दिन रिश्तों के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। भाई-बहन या करीबी संबंधियों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। कामकाज के क्षेत्र में बदलाव करने का मन होगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

वित्तीय मामलों में आज आपको थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बचत करने की कोशिशों में रुकावट आएगी और आर्थिक स्थिति अस्थिर हो सकती है। हालांकि, दोस्तों की मदद से कई दिक्कतें हल होती नजर आएंगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

आज जल्दबाजी में किसी भी फैसले से बचें। बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम नुकसान पहुंचा सकता है। मन विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित होगा। व्यापार में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

आपके जीवन में आज नए व्यावसायिक अवसर सामने आ सकते हैं। विपरीत लिंगी के प्रति खिंचाव महसूस होगा। कोई बड़ा समझौता या डील आपके हाथ आ सकती है, जिससे आर्थिक लाभ संभव है।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पैसों की आमद बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी विविधता आ सकती है। साथ ही स्थायी संपत्ति से जुड़े लाभकारी अवसर मिल सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kanya)

विदेश से जुड़े व्यापार या किसी विदेशी माध्यम से काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और आपको सफलता पाने के नए अवसर मिलेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

यह दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। विभिन्न माध्यमों से धन लाभ की संभावना है। साथ ही अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दोस्तों या परिजनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में सावधानी बरतें और अनावश्यक कटुता से बचें, वरना रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

आज आपको प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि, अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे और राहत महसूस करेंगे।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

आपकी मेहनत और कार्यकुशलता को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। करियर और व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल हो सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

आज कोई जोखिम भरा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोचें। जल्दबाजी में संपत्ति से जुड़े फैसले लेना नुकसानदायक हो सकता है। किसी के छल से मुसीबत में फंसने की आशंका भी है।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal meen)

आपका व्यक्तित्व आज आकर्षण का केंद्र रहेगा। लोग आपकी ओर सहज ही खिंचे चले आएंगे। नए लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला बढ़ेगा और आपका सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग