10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Tarot Rashifal 11 March: गणपति बप्पा के दिन कन्या-मकर को मिल सकती है खुशखबरी, कुंभ-मीन के लिए खास संकेत

Aaj Ka Tarot Rashifal,11March 2026: 11 मार्च का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 10, 2026

aaj ka horoscope, aaj ka rashifal, Aaj Ka Tarot Rashifal

Today 11 March Tarot Card Horoscope : टैरो राशिफल 11 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj Ka Tarot Rashifal 11 March: आज का दिन भगवान गणेश की कृपा और ग्रहों के विशेष प्रभाव से कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कुछ राशियों को करियर और धन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार आज के कार्ड्स मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं 11 मार्च का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mesh)


आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। व्यापार से जुड़े कामों में कुछ रुकावटें महसूस हो सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। साझेदारी वाले कामों में विशेष सावधानी रखना बेहतर रहेगा। हालांकि परिवार का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत बनाए रखेगा और माता-पिता की मदद से कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं।

वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishabh)


वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से सकारात्मक रहेगा। आपकी कार्यक्षमता और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आदत लोगों को प्रभावित कर सकती है। नए निवेश या किसी योजना को शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना आगे चलकर आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mithun)


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावशाली मौजूदगी विरोधियों को भी शांत कर सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है, खासकर पेट से जुड़ी समस्या, पित्त या ब्लड प्रेशर से परेशान लोग सतर्क रहें। वाहन खरीदने या उससे जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है।

कर्क टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kark)


कर्क राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। घरेलू जिम्मेदारियों और कामकाज की व्यस्तता के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है। ऐसे में मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए आध्यात्मिकता की ओर झुकाव लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh)


सिंह राशि के जातक आज उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। आप कुछ नए और साहसिक कदम उठा सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ सकती है। लेकिन खान-पान में लापरवाही करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए संतुलित भोजन लेना जरूरी है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kanya)


कन्या राशि के लोगों का ध्यान आज खुद को बेहतर बनाने और नई चीजें सीखने पर रहेगा। आप अपने व्यक्तित्व और ज्ञान को बढ़ाने के लिए कुछ खर्च भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मन लगाने का अच्छा समय है।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)


तुला राशि के जातकों के लिए संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जमीन या मकान से संबंधित सौदे फायदे का कारण बन सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। घर की साज-सज्जा या किसी पारिवारिक जरूरत पर खर्च हो सकता है, लेकिन इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishchik)


वृश्चिक राशि के लोग आज अपने काम को बेहद व्यवस्थित और समझदारी से पूरा करेंगे। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित कर सकती है। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण भी महसूस हो सकता है। निजी जीवन में भी खुशी और संतुलन बना रहेगा।

धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Dhanu)


धनु राशि के जातकों के लिए आज घरेलू जीवन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। मित्रों का सहयोग नए कामों में मददगार साबित होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)


मकर राशि के लोगों को आज किसी सरकारी काम के पूरा होने से बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चल रही चिंताएं कम होंगी। संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मन बनेगा और समाज में आपकी छवि मजबूत हो सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kumbh)


कुंभ राशि के जातकों का ध्यान आज भाग्य, धर्म और जीवन के बड़े लक्ष्यों पर रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण बदलाव सामने आ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध भी पहले से बेहतर रहेंगे।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Meen)


मीन राशि के लोगों के लिए आज यात्रा या कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आप नई तकनीक या नई योजना पर काम कर सकते हैं। भविष्य की योजनाओं के लिहाज से यह समय उपयोगी साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा।