भारत, Mar 10, 2026
Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया साल जनवरी से शुरू होता है, लेकिन हिंदू परंपरा में नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है। इस वर्ष हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 से आरंभ होगा और इसके साथ विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस संवत्सर में गुरु बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री रहेंगे, जिससे पूरे वर्ष विशेष ज्योतिषीय प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों के जीवन में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। (Hindu New Year 2026 Predictions)
विक्रम संवत भारत की प्राचीन और पारंपरिक कालगणना प्रणाली है, जिसका उपयोग विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक तिथियों के निर्धारण में किया जाता है। मान्यता है कि इसकी शुरुआत महान सम्राट विक्रमादित्य ने की थी, इसलिए इसे विक्रम संवत कहा जाता है। यह पंचांग ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 57 वर्ष आगे माना जाता है। इसी वजह से वर्ष 2026 में विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा।
संबंधित विषय:
Published on: 10 Mar 2026 03:18 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।