10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 18 January: राशिफल 18 जनवरी 2026: मौनी अमावस्या पर कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

राशिफल 18 जनवरी 2026: दैनिक राशिफल रविवार मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या के शुभ योग में जानिए मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ा आज का भविष्यफल। (Daily Horoscope Sunday)

4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Jan 17, 2026

Aaj Ka Rashifal 18 January

Aaj Ka Rashifal 18 January: राशिफल 18 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Aaj Ka Rashifal Mouni Amavasya : राशिफल 18 जनवरी 2026, रविवार का दैनिक राशिफल मौनी अमावस्या : आज माघ अमावस्या है, जिसे लोग मौनी अमावस्या भी कहते हैं। आज रविवार है, तो लोग मानते हैं कि सूर्य देव की खास कृपा मिलती है। इस वक्त सूर्य मकर राशि में हैं, और चंद्रमा भी धनु से मकर में जा रहे हैं। ऐसे में कई राशियों की जिंदगी में बदलाव आ सकता है। आज व्रत रखना, गंगा स्नान करना, दान देना और खुद के बारे में सोचना बहुत अच्छा माना गया है। इस खास दिन पर मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, पैसा और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा। जानिए आज का संपूर्ण दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल 18 जनवरी मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज आपके स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंता बनी रह सकती है, वहीं कुछ योजनाओं के मुताबिक बाहर जाने की तैयारी भी आपको करनी पड़ सकती है। मौनी अमावस्या के दिन व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिससे व्यावसायिक गतिविधियाँ कुछ असमंजसपूर्ण हो सकती हैं। घरेलू वातावरण में भी किसी विषय को लेकर मतभेद उभरने की आशंका है, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है।

आज का राशिफल 18 जनवरी वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज आपका मन खुशी और उत्साह से ओतप्रोत रहेगा। आप किसी नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, और आपके परिचितों में से किसी एक से आपके कार्य क्षेत्र में सहयोग मिल सकता है। मौनी अमावस्या के दिन व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर उभरेंगे, जिससे स्थिति मजबूत बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल 18 जनवरी मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मौनी अमावस्या का दिन बेहद शुभ रहेगा, आप आत्म-आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहेंगे और मन भी खुशहाल रहेगा. जो भी योजना बनाएं, उनके पूरे होने की संभावना अधिक होगी. धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन जैसी गतिविधियों के लिए आजका दिन उपयुक्त हो सकता है, खासकर परिवार के साथ मिलकर. व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के संकेत बनेंगे।

आज का राशिफल 18 जनवरी कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आप किसी खास काम के लिए बाहर जाना चाहें या यात्रा आदि करना पड़े, तो वाहन चलाते समय सावधानी बिल्कुल न छोड़े। बिना सावधानी के दुर्घटना हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है और किसी प्रियजन के दुखद समाचार भी मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में किसी पार्टनर से धोखा मिल सकता है, और कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आपके हित में नहीं रहेगा।

आज का राशिफल 18 जनवरी सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

मौनी अमावस्या का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में भी आज कोई नया अवसर सामने आ सकता है और कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है या आपको ऑफर मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

आज का राशिफल 18 जनवरी कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का दिन आपके लिए साधारण सा रहेगा। आप किसी खास काम के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, इसलिए वाहन आदि का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। आज व्यापार-व्यवसाय में अधिक बड़ा निवेश करने से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में हल्की गिरावट होने की आशंका बनी हुई है। परिवार के किसी सदस्य के बारे में दुखद खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा बेचैन्न होगा। आज वाणी में संयम बनाए रखें और किसी भी वार-विवाद से दूर रहें।

तुला आज का राशिफल 18 जनवरी तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज आप व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं और मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का शिकार बनने की संभावना भी बनती है; इसलिए उनसे सावधान रहें। परिवार के भीतर कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बना हुआ काम बिगड़ सकता है और आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों के साथ मतभेद उभर सकते हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं; स्वास्थ्य में अचानक गिरावट की आशंका है, इसलिए हर छोटी-बड़ी बात पर खास तरह का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम बनाए रखना आपके लिए ज़रूरी है। आज व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान का अनुभव भी हो सकता है, इसलिए वित्तीय गतिविधियों में संभलकर कदम रखें। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से बचना ही आपके लिए सही रहेगा

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संकेत दे सकता है और कुछ लोगों के लिए अचानक अस्वस्थ महसूस हो सकता है. साथ ही, आप षड्यंत्र के शिकार बनने जैसे भयावह विचार भी सोच सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में नुकसान उठाने के संकेत बनते हैं, इसलिए यह समय किसी बड़े जोखिमपूर्ण कदम उठाने के लिए उपयुक्त नहीं है

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आपको आज किसी करीबी के बारे में दुःखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और लंबी या दूर की यात्राओं से बचने की कोशिश करें। व्यवसायिक क्षेत्र में आज बड़ा जोखिम उठाने से बचें। किसी भी प्रकार के कार्य क्षेत्र में बदलाव आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में कुछ सदस्य आपके विरुद्ध हो सकते हैं और मान-सम्मान में कमी अनुभव करेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

मौनी अमावस्या का दिन बहुत शुभ रहेगा। आप जो भी विचार करें, वे पूरे हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें; स्वास्थ्य, मौसम के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें। वहीं व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है, आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है, और किसी बड़े साझेदारी के अवसर भी बन सकते हैं।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ावों भरा रहेगा। किसी मित्र के साथ पैसे के मुद्दे पर बहस हो सकती है, जिससे मन में तनाव और कड़वाहट पैदा होगी। इसी कारण आपसी रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य में भी हल्की गिरावट महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर नुकसान होने की संभावना भी बनती है।