10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026 : 4 फरवरी का राशिफल: बुध और चंद्रमा का गोचर, किन राशियों को मिलेगा धन लाभ और किन्हें सावधानी?

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: 4 फरवरी 2026 का राशिफल: बुधवार को गणेश जी की कृपा से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य। 3 फरवरी के ग्रह गोचर का असर, धन लाभ, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी पढ़ें।

4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Feb 03, 2026

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026 : आज का राशिफल 4 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 4 February 2026: राशिफल 4 फरवरी 2026 बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है और धार्मिक दृष्टि से विशेष फलदायी माना जाता है। 3 फरवरी से ग्रहों के गोचर में आए बदलाव का प्रभाव आज सभी 12 राशियों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। विशेष रूप से बुध और चंद्रमा की स्थिति बुद्धि, संवाद, व्यापार और आर्थिक फैसलों को प्रभावित कर रही है। आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभ, नई डील, नौकरी के अवसर और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है, वहीं कुछ राशियों को खर्च और स्वास्थ्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए डा. अनीष व्यास से जानते हैं 4 फरवरी 2026 का संपूर्ण राशिफल, जिसमें करियर, धन, प्रेम, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियां शामिल हैं।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आपको आज मित्रों और संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों में भी बिताएंगे। आज आपकी प्रगति देखकर शत्रुओं को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, लेकिन अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में सफल रहेंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ बातचीत में बिताएंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उसे खत्म करने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सजग होकर काम करना होगा। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

अगर आज आपके परिवार में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो बहुत सोच-विचार कुछ भी कहें नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि बढेगी। किसी प्रियजन से मिलने का मौका मिलेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनको आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आज पेट दर्द, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आप प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आप कोई भी काम करें तो उसे लगन पूर्वक पूरा करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका काम रुक सकता है या फंस सकता है। आपको आज किसी की मदद करनी है तो अपना काम करके ही मदद करें नहीं तो दूसरों के चक्कर में आपका काम खराब हो सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आपको अपने कामकाज और कारोबार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता नहीं खोनी चाहिए, व्यवहार कुशलता का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम रहेगा लेकिन किसी बात पर तनाव भी हो सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। आपके घर आज मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है लेकिन संयम से स्थिति को संभालने में सफल होंग। यदि आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच-समझकर दें, क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको आज घरेलू जरूरतों की चीजों पर धन खर्च करना होगा। शुभ कार्यों पर भी व्यय का योग है।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज आप अपने जीवनसाथी को घरेलू सामान खरीदने के लिए शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपको आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको धन निवेश करने से पहले अपने भाई और पिता से सलाह कर लेनी चाहिए, फायदे में रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज कोई नया अवसर मिल सकता है।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपको माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप संतान पक्ष से भी आज खुशी पाएंगे । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप बिजनेस में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको आज प्रॉपर्टी संबंधी डील में भी लाभ मिलेगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज आपकी जीवनसाथी को अचानक कोई शारीरिक परेशानी हो सकता है, जिसके कारण आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। यदि आपने कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का मन बनाया है तो उसके सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपका अपने भाइयों के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो बात आज पक्की हो सकती है। आपको आज मन पसंद भोजन भी मिल सकता है।