6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 17 January: राशिफल 17 जनवरी 2026: शनिवार का दिन, जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे

17 जनवरी 2026 का राशिफल : आज 17 जनवरी 2026, माघ मास का 14वां दिन और शनिवार है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। आज सूर्य देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए धन लाभ और करियर में आगे बढ़ने के संकेत दे रही है, वहीं कुछ जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 17 January

Aaj Ka Rashifal 17 January : आज का राशिफल 17 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

राशिफल 17 जनवरी 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल : अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का पूरा राशिफल।

आज का राशिफल 17 जनवरी मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे और घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार के सभी एकजुट नजर आएंगे।

आज का राशिफल 17 जनवरी वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन आपके लिए शौक और मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी।

आज का राशिफल 17 जनवरी मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। बुद्धि और विवेक से आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने के कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी परिजन से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा करेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

आज का राशिफल 17 जनवरी कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं, इसलिए आप बाहर के खाने से परहेज रखें और अपने पेट का खास ख्याल रखें। आप बिजनेस में आधुनिक चीजों को शामिल करेंगे, जिससे आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के लोग भी आपके कामों को पूरा साथ देंगे। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

आज का राशिफल 17 जनवरी सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

आज का राशिफल 17 जनवरी कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आप यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

तुला आज का राशिफल 17 जनवरी तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिससे घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर संतान को यदि कोई समस्या है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई समस्या आ सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में कोई काम आज अटकने की समस्या के कारण लटक सकता है। आप अपनी संतान को कहीं पढ़ने के लिए बाहर भेज सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे। यदि कोई अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अधिक गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपकी इनकम बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने का मौका भी आपको मिलेगा। आप नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलते होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। धर्म-कर्म की भावना आपके मन में रहेगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में कुछ कठिनाईयां तो आएंगी, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को आप पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में नए साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपको किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन भी मिल सकता है, लेकिन आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आप कोई जल्दबाजी में निर्णय न लें।