
Vrishchik Rashifal : (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)
Vrishchik Rashifal: साल 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित नतीजे लेकर आया है। साल की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ हुई है, लेकिन बीच का समय खासकर 2 जून से 31 अक्टूबर आपके लिए कई क्षेत्रों में अच्छे अवसर लेकर आएगा। ग्रहों की स्थिति बताती है कि अगर आप समझदारी और संतुलन के साथ फैसले लेते हैं, तो यह साल आपके लिए प्रगति का बना सकता है।
2026 में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने की विशेष आवश्यकता होगी। शनि पूरे वर्ष पांचवें भाव में रहेगा, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें या पाचन समस्याएं हो सकती हैं। राहु 5 दिसंबर तक चौथे भाव में रहेगा, जो दिल, छाती और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है, साथ ही मानसिक तनाव भी दे सकता है।
बृहस्पति 2 जून से 31 अक्टूबर तक भाग्य भाव में रहेगा और इस समय आपका स्वास्थ्य काफी सुधरेगा। इस दौर में पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
23 फरवरी से 2 अप्रैल और 2 अगस्त से 18 सितंबर का समय विशेष सावधानी वाला है। दिल, छाती, कमर या पुरानी बीमारियों वाले लोगों को अलर्ट रहना होगा।
स्टूडेंट्स के लिए साल सामान्य रहेगा। राहु ध्यान भटकाएगा और शनि पढ़ाई में सहयोगियों की कमी दर्शाता है। हालांकि, बुध का सपोर्ट मिलने से आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छे परिणाम पा सकते हैं। 2 जून से 31 अक्टूबर तक का समय उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए शानदार रहेगा।
प्यार के मामले में साल मिश्रित रहेगा। शनि की स्थिति बता रही है कि सच्चे रिश्तों को मजबूती मिलेगी, लेकिन कमजोर या अनिश्चित रिश्ते टूट भी सकते हैं।
जून से अक्टूबर के बीच बृहस्पति प्रेम संबंधों में सुधार और स्थिरता लाता है। यह समय रिश्ते मजबूत बनाने और गलतफहमियां दूर करने के लिए उत्तम रहेगा।
साल की शुरुआत और साल का अंतिम हिस्सा औसत रहेगा।
2026 उन लोगों के लिए अच्छा समय है जो शादी की योजना बना रहे हैं। 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच रिश्ते तय होने और शादी होने की संभावनाएं मजबूत हैं।
विवाहित जातकों को हल्के-फुल्के तनाव का सामना करना पड़ सकता है, खासकर राहु और शनि की वजह से। लेकिन बृहस्पति का सकारात्मक प्रभाव रिश्ते में संतुलन बनाए रखेगा। समझदारी और संवाद से आप अपने दांपत्य जीवन को सहज रख पाएंगे।
पारिवारिक जीवन 2026 में अच्छा रहने के संकेत देता है हां, छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन वे लंबे समय तक नहीं रहेंगे। घरेलू जीवन में राहु की वजह से तनाव बढ़ सकता है विशेष रूप से साल की शुरुआत में। हालांकि बृहस्पति का प्रभाव आपकी समझदारी बढ़ाकर हालात को बेहतर बनाएगा 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति की दृष्टि चौथे घर की समस्याओं को काफी कम कर देगी। कुल मिलाकर परिवार अच्छा, मगर घरेलू जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा।
Published on:
06 Feb 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
