फेमस सिंगर डी'एंजेलो का निधन
D'Angelo Dies: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस आर एंड बी (R&B) और सोल गायक डी'एंजेलो ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को 51 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। सिंगर काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और फिर उन्होंने कैंसर के आगे घुटने टेक दिए। इतनी कम उम्र में जाना उनके परिवार और संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। सोशल मीडिया पर जैसे ही सिंगर की मौत की खबर आई हर कोई हैरान रह गया। हर कोई सिंगर को याद कर इमोशनल हो रहा है।
सिंगर डी'एंजेलो के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का एक चमकता सितारा चला गया है, जिससे हर तरफ अंधेरा छा गया है। परिवार ने यह भी कहा कि वे डी'एंजेलो द्वारा छोड़ी गई "असाधारण रूप से मार्मिक संगीत की विरासत" के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे और वह एक लंबे अरसे से कैंसर से पीड़ित थे जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। उनकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर पाएगा।"
डी'एंजेलो, जिनका असली नाम माइकल यूजीन आर्चर था। उनका जन्म 11 फरवरी 1974 को रिचमंड, वर्जीनिया में हुआ था। बचपन से ही उनमें संगीत के लिए गहरा जुनून था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में पियानो बजाना शुरू कर दिया था और बडे़ होते-होते वह खुद संगीत बनाने लगे थे। डी'एंजेलो ने 1990 के दशक की शुरुआत में, ईएमआई रिकॉर्ड्स के साथ एक बड़ी डील साइन की, जिसने उनके करियर के सबसे फेमस डेब्यू एल्बम के लिए रास्ता खोल दिया था।
डी'एंजेलो का 1995 का एल्बम, 'ब्राउन शुगर',ने उनके करियर को एक बार फिर उड़ान दी थी। उन्हें उनकी सुरीली और सहज आवाज के लिए काफी जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान मिल गई थी और उनके संगीत को 'नियो-सोल' कहा जाने लगा था। "लेडी" और "ब्राउन शुगर" जैसे सुपरहिट गानों के साथ वह म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए थे। ऐसे मे उनके जाने से इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है।
Published on:
15 Oct 2025 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग