
World Kidney Day 2026 | किडनी कैंसर की प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI
Kidney Cancer Cause : भारत में सभी कैंसर के 2-3% मामलों में किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) होता है। किडनी कैंसर (Kidney Cancer) के मामलों में भी बढ़ोत्तरी दिख रही है। किडनी कैंसर से कारण से लेकर बचाव और इसके जांच के बारे में डॉ. विनीत मल्होत्रा (सीनियर यूरोलॉजिस्ट) से पूरी बात समझेंगे।
डॉ. मल्होत्रा कहते हैं, "किडनी शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और कुछ बीमारियों के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी कैंसर के मामले भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, इसलिए इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक होना जरूरी है।"
वो कहते हैं, किडनी कैंसर आमतौर पर तब होता है जब किडनी की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ कारण निम्नलिखित हैं-
उपरोक्त सारी चीजें किडनी कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। आपको इन चीजों से दूर रहने की जरुरत है। अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं तो इससे काफी हद तक खुद को बचा सकते हैं.
इसको लेकर कहते हैं कि किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते, लेकिन कुछ संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको अगर निम्नलिखित लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें-
वो इस बात पर जोर देते हुए कहते हैं कि अगर पेशाब में खून, लगातार पीठ दर्द या अचानक वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। समय पर पहचान होने से इलाज की सफलता काफी बढ़ जाती है।
किडनी से जुड़ी समस्या का पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ महत्वपूर्ण जांच कराने की सलाह देते हैं। इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई शामिल हो सकते हैं। कुछ मामलों में बायोप्सी की भी जरूरत पड़ती है ताकि कैंसर की पुष्टि की जा सके। ये जांच डॉक्टरी सलाह के अनुसार ही कराएं।
Published on:
10 Mar 2026 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
