
Vitamin D (image- gemini)
Vitamin D: आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सुबह उठते ही हमें बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है और दोपहर तक तो शरीर पूरी तरह से टूट जाता है। अपनी इस समस्या का समाधान भी फिर वे खुद ही बता देते हैं कि ऐसा उनके साथ नींद पूरी नहीं होने के कारण हो रहा है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसका सबसे बड़ा कारण विटामिन D की कमी हो सकता है। इसे 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, जो न केवल हड्डियों बल्कि हमारे शरीर की ऊर्जा कोशिकाओं को भी सक्रिय रखता है। आइए जानते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है, इसके लक्षण क्या होते हैं और कैसे इससे बचा जा सकता है।
विटामिन D का मुख्य काम शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस के अवशोषण (Absorption) को नियंत्रित करना है। लेकिन इसका एक और बड़ा काम ऊर्जा बनाए रखना भी है। विटामिन D हमारी कोशिकाओं के उस हिस्से को शक्ति देता है जिसे 'माइटोकॉन्ड्रिया' कहते हैं। यह शरीर का पावरहाउस है जो ऊर्जा बनाता है। यदि विटामिन D कम है, तो यह पावरहाउस ठीक से काम नहीं करता और शरीर जल्दी थक जाता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
30 Jan 2026 01:34 pm
Published on:
30 Jan 2026 01:33 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
