
Lupus Disease (image- patrika)
Lupus Disease: क्या आपने कभी नाम सुना है 'तितली वाली बीमारी' का? जी हां, लुपस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम स्वस्थ अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसमें चेहरे पर तितली के आकार के लाल निशान बन जाते हैं, इसलिए इसे तितली वाली बीमारी के नाम से जाना जाता है। गंभीर स्थिति में और सही समय पर इलाज नहीं होने से यह बीमारी किडनी और दिल को फेल कर सकती है। आइए जानते हैं कि लुपस क्या है, इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं और इससे बचाव के लिए हमें क्या-क्या उपाय अपनाने चाहिए।
इम्यून सिस्टम का काम शरीर को बीमारियों से बचाना होता है, लेकिन क्या हो अगर यही सिस्टम शरीर के खिलाफ काम करने लगे? इस स्थिति को लुपस के नाम से जाना जाता है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी होती है, जो एक साइलेंट किलर की तरह शरीर के अंगों को धीरे-धीरे खोखला करती है। दुनिया में लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा होती है। इस खतरनाक बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम स्वस्थ अंगों को ही दुश्मन मानकर उन्हें नुकसान पहुंचाने लगता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
30 Jan 2026 01:35 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
