
Heart Failure Warning Signs (photo- gemini ai)
Heart Failure Warning Signs: पैरों, टखनों और अंगूठों में बार-बार या लगातार सूजन दिखना सिर्फ थकान या किडनी की परेशानी नहीं हो सकती, बल्कि यह हार्ट फेल्योर का एक शुरुआती और अहम संकेत भी हो सकता है। अफसोस की बात यह है कि ज्यादातर लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही लापरवाही आगे चलकर दिल के दौरे या अचानक कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ा सकती है।
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हार्ट फेल्योर का मतलब दिल का बंद हो जाना नहीं होता। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, हार्ट फेल्योर एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल किसी संरचनात्मक या कार्यात्मक कमजोरी की वजह से शरीर में उतना खून पंप नहीं कर पाता, जितनी जरूरत होती है। जब दिल कमजोर पड़ता है, तो खून और तरल पदार्थ शरीर के निचले हिस्सों में जमा होने लगते हैं, खासकर पैरों, टखनों और पंजों में।
पैरों में फ्लूड का जमाव गुरुत्वाकर्षण (Gravity) से जुड़ा होता है। दिनभर खड़े रहने या लंबे समय तक बैठे रहने पर यह सूजन ज्यादा नजर आती है। सुबह के समय अक्सर सूजन कुछ कम रहती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, सूजन भी बढ़ती जाती है। NHS के अनुसार, यह हार्ट फेल्योर का एक आम लक्षण है। Journal of Cardiac Failure में प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि हार्ट फेल्योर के कारण अस्पताल में भर्ती हुए करीब 70 प्रतिशत मरीजों में भर्ती से कुछ दिन पहले पैरों में सूजन देखी गई थी। यानी यह लक्षण शरीर पहले ही चेतावनी दे देता है, बस जरूरत है उसे पहचानने की।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, जब दिल कमजोर हो जाता है और कम खून पंप करता है, तो किडनी तक भी कम ब्लड पहुंचता है। ऐसे में किडनी शरीर में नमक और पानी को रोकने लगती है। यही अतिरिक्त पानी नसों से बाहर निकलकर टिशूज में भर जाता है, जिससे पैरों में भारीपन और सूजन आने लगती है।
आप घर पर एक छोटा सा टेस्ट कर सकते हैं। अपनी पिंडली या टखने पर 5 सेकंड तक उंगली से दबाएं। अगर उंगली हटाने के बाद वहां गड्ढा बन जाता है और तुरंत नहीं भरता, तो इसे पिटिंग एडिमा कहा जाता है। यह शरीर में ज्यादा फ्लूड जमा होने का संकेत है, जो दिल, किडनी या लिवर की समस्या की ओर इशारा कर सकता है। सूजन वाली जगह की त्वचा अगर खींची हुई और चमकदार दिखे, या पैर भारी लगें, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
Published on:
05 Feb 2026 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
