SHO और इंस्पेक्टर सस्पेंड। फोटो सोर्स-Ai
Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फर्जी एनकाउंटर के आरोपों के चलते 2 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। 9 अक्टूबर को मूसन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के मामले में परिवार और राजनीतिक दलों की ओर से फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगे थे। मंगलवार को अधिकारियों का निलंबन किया गया।
न्यूज एजेंसी के अनुसार, 9 अक्टूबर को मूसन क्षेत्र में एक व्यापारी के घर लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी थी।
घायल व्यक्ति के परिवार और कई राजनीतिक दलों ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिसके बाद इस मामले में, मंगलवार को SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घायल के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद सख्त कदम उठाते हुए तत्कालीन SHO मूसन थाना ममता सिंह और एंटी-थेफ्ट टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले, विवाद बढ़ने पर ममता सिंह को उनके पद से हटाकर फैमिली काउंसलिंग सेंटर में स्थानांतरित किया गया था।
SP चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि मामले की जांच हाथरस गेट थाना प्रभारी के नेतृत्व में की जाएगी। जो CO (सिटी) की निगरानी में कार्य करेंगे।
Published on:
15 Oct 2025 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग