29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरदोई, May 20, 2026

सिर्फ एक गलती से पकड़ा गया करोड़ों का अश्लील साम्राज्य चलाने वाला इंजीनियर, 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार फोटो बरामद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अश्लील सामग्री (Obscene Material) बेचकर करोड़ो रुपए कमाने वाले इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार (Engineer Arrest) कर लिया है। शातिर इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला की आरोपी की सिर्फ एक गलती से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Symbolic AI image

सांकेतिक AI इमेज

हरदोई पुलिस ने अश्लील सामग्री बेचकर (Selling Obscene Material) करोड़ो रुपए कमाने वाले इंजीनियर विकास को गिरफ्तार (Engineer Vikas Arrest) कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में 1.20 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी बरामद किए हैं। अश्लील सामग्री बेचकर पैसे कमाने वाला शातिर इंजीनियर विकास प्रयागराज का निवासी है। शातिर इंजियर की सिर्फ गलती से वह पुलिस की नजर में आ गया और पकड़ा गया।

आरोपी ने 7,000 लोगों को अश्लील कंटेट बेचा

अश्लील सामग्री बेचकर पैसे कमाने वाला आरोपी प्रयागराज का निवासी है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि विकास ने वर्ष 2019 में प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह 21 चैनल और ग्रुप बनाकर अश्लील सामग्री ऑनलाइन बेचने का कारोबार कर रहा था। विकास ने हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए 7,000 लोगों को अश्लील सामग्री बेची थी।

सिर्फ एक गलती पड़ी भारी, पकड़ा गया शातिर इंजीनियर

अश्लील कंटेट बेचकर पैसे कमाने वाला विकास सिर्फ एक गलती की वजह से पकड़ा गया। दरअसल, हरदोई के रहने वाले एक छात्र ने अप्रैल में पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। छात्र ने शिकायत में बताया कि उसका AI से बना एक अश्लील वीडियो टेलीग्राम पर अपलोड हुआ है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि प्रयागराज के धूमलगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली में मकान नंबर 23 F/9 F में रहने वाला विकास सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो बेचने का कारोबार कर रहा है।

पुलिस ने एक मुखबिर के जरिए विकास से संपर्क किया। मुखबिर ने अश्लील वीडियो मांगे तो उसने चैनल सब्सक्राइब करने और 350 रुपए का भुगतान करने के लिए कहा। पैसे जमा कराने के लिए विकास ने मुखबिर को अपना बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दे दिया। विकास की यही गलती भारी पड़ गई और वह गिरफ्तार हो गया। बैंक खाते की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रोशन सिंह के नेतृत्व में विकास को गिरफ्तार कर लिया।

विकास ने 6 साल में कमाए करोड़ो रुपए

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक, जांच में पता चला है कि वर्ष 2020 में विकास ने सोशल मीडिया पर ग्रुप और चैनल बनाना शुरू किए थे। इस तरह 6 साल में 7 हजार लोग विकास के साथ जुड़ गए थे। यह सभी उससे अश्लील फोटो और वीडियो लेते थे। उसने सब्सक्रिप्शन के लिए अलग-अलग प्लान भी बना रखे थे। आरोपी ने अश्लील वीडियो उपलब्ध कराने के लिए 350 रुपए का मासिक प्लान, 450 में 3 माह का प्लान और 600 में 6 माह का प्लान रखा था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें