7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ : शादी समारोह से लौट रहे ठेकेदार की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे, एक की हालत गंभीर

गोलूवाला-कैंचियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें जलदाय ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर में फंसी कार निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी।

2 min read
Google source verification
Hanumangarh Accident

हादसे में क्षतिग्रस्त कार (फोटो-पत्रिका)

हनुमानगढ़। गोलूवाला इलाके में शुक्रवार देर शाम गांव खाराचक-अमरसिंहवाला सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सड़क पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिससे जसप्रीत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी पीलीबंगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भयावह था कि कार ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे पूरी तरह फंस गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जेसीबी मशीन मंगवानी पड़ी, जिसके बाद कार को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह और मन्नू पुत्र मक्खन सिंह, निवासी गोलूवाला सिहागान कार में सवार होकर कैंचियां गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर गोलूवाला की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान खाराचक-अमरसिंहवाला मार्ग पर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल जगमोहन सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को सीएचसी गोलूवाला पहुंचाया गया।

घायल श्रीगंगानगर रेफर

सीएचसी के एसएमओ डॉ. सुखमंदर सिंह बराड़ ने बताया कि जसप्रीत सिंह की अस्पताल लाते समय ही मौत हो चुकी थी, मन्नू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें श्रीगंगानगर रेफर किया गया, जिसके सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं, वहीं ट्रैक्टर चालक हासिम खान पुत्र वारिस खान, निवासी 7-एसटीबी पीलीबंगा को भी चोटें आईं, जिनका सीएचसी में उपचार किया गया।

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

ट्रैक्टर चालक के साथ मौजूद अयूब खान ने बताया कि ट्रैक्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते वाहन को सड़क पर रोककर साइड में करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ट्रॉली से टकरा गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक जसप्रीत सिंह के बारे में बताया गया कि वे जलदाय विभाग के ठेकेदारी का कार्य करते थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग