30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर, Apr 28, 2026

Hamirpur News:जेब में मिला कागज का टुकड़ा, लिखा था- रिपोर्ट करेगा तो मार दूंगा, राजमिस्त्री की मौत

Hamirpur raj mistri suicide case:हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री धर्मपाल ने फांसी लगाकर जान दी। जेब से मिले सुसाइड नोट में भरत कुशवाहा और शिवकुमार पर धमकी का आरोप है। पिता ने पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Hamirpur suicide case:हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें गांव के ही दो सगे भाइयों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पुलिस के अनुसार, पहाड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मपाल पुत्र बैजनाथ राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची मुस्करा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। धर्मपाल अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

पिता ने लगाया अवैध संबंध का आरोप

मृतक के पिता बैजनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर धर्मपाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। बैजनाथ ने उसी व्यक्ति को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

जेब से मिला सुसाइड नोट, दो भाइयों के नाम

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से कागज का एक टुकड़ा मिला। पुलिस इसे सुसाइड नोट मान रही है। नोट में लिखा है, "रिपोर्ट करने जाएगा तो दोनों को मार दूंगा, भरत कुशवाहा और शिवकुमार दोनों भाइयों ने धमकी दी।" पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हैंडराइटिंग मिलान भी कराया जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

मुस्करा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर भरत कुशवाहा और शिवकुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सुसाइड नोट में धमकी का जिक्र है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।"

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद से पहाड़ी गांव में मातमी सन्नाटा है। ग्रामीणों के अनुसार धर्मपाल मेहनती था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। नामजद आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।


कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें