1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सोनी तोमर’ Insta ID से महिला वकील को आ रहे अश्लील फोटो-वीडियो, सावधान !

MP News: साइबर एक्सपर्ट यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों आईडी किस स्थान से संचालित हो रही हैं और इनके पीछे कौन है...

2 min read
Google source verification
Insta ID

Insta ID (Photo Source: AI Image)

MP News:एमपी के ग्वालियर शहर में 33 वर्षीय महिला वकील को इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट, फोटो और वीडियो भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पिछले चार महीने से साइबर स्टॉकिंग का शिकार है। गोला का मंदिर क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि 7 नवंबर 2025 की शाम 'मोहिनी 32143' नाम की आईडी से उसे आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेजे गए। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और साइबर सेल से संपर्क भी हुआ, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

साइबर एक्सपर्ट एक्टिव

15 दिसंबर को फिर उसी नाम की आईडी से अश्लील वीडियो भेजे गए। जब महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की तो कुछ समय तक संदेश बंद रहे। इसके बाद आरोपी ने 'सोनी तोमर' नाम से नई आईडी बनाकर 30 दिसंबर और 7 जनवरी को फिर आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। लगातार मिल रहे संदेशों से परेशान होकर महिला ने क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों आईडी किस स्थान से संचालित हो रही हैं और इनके पीछे कौन है।

महिला ने की थी शिकायत

जानकरी के मुताबिक महिला पेशे से वकील है। पिछले चार महीने से महिला सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट, पोस्ट व वीडियो से परेशान है। महिला ने पुलिस अफसरों को बताया कि 7 नवंबर 2025 की शाम 7.45 बजे उसके इंस्टाग्राम पर मोहिनी 32143 आईडी से अश्लील चैट व गंदी-गंदी फोटो भेजी गई थीं। जिसकी तत्काल शिकायत महिला ने पुलिस की तत्काल सेवा 112 पर की थी। डायल 112 के स्टाफ ने महिला को साइबर सेल से बात कराई।

साइबर सेल ने भी आश्वासन दिया था कि जल्द जिस नंबर पर यह इंस्टाग्राम आईडी बनी है उसको ट्रैस कर आपको सूचना दी जाएगी। पर इसके बाद साइबर सेल की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 को मोहिनी नाम से बनी आईडी से फिर अश्लील चैट व वीडियो भेजे गए थे। जिस पर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।