15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना के रिटायर्ड सूबेदार के घर में घुसे चोर, 45 मिनट में 50 लाख की चोरी करके फरार

MP News : शताब्दीपुरम इलाके में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार ओमकार तोमर के घर से 50 लाख से ज्यादा की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
MP News

सेना के रिटायर्ड सूबेदार के घर में 50 लाख की चोरी (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरों का आतंक है। इसकी ताजा बानगी शहर के शताब्दीपुरम इलाके में देखने को मिली। यहां रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार के घर से 50 लाख से ज्यादा की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, चोरों द्वारा इतनी बड़ी चोरी की वारदात उस वक्त अंजाम दी गई, जब रिटायर्ड सूबेदार का परिवार शादी में शामिल होने गांव गया हुआ था। ऐसे में बेफिक्र चोरों ने 45 मिनट घर में रहकर वारदात क अंजाम दिया।

हालांकि, चोरों की हर एक हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि, पुलिस ने इस मामले में सिर्फ 5 लाख की चोरी की एफआईआर ही दर्ज की है। फिलहाल, अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सेना से रिटायर हैं सूबेदार ओमकार तोमर

ये हैरान कर देने वाली वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दी पुरम इलाके की है, जहां सेना से रिटायर सूबेदार ओमकार तोमर रहते हैं। उनके दोनों बेटे भी सेना में ही है और दोनों की पोस्टिंग बाहर है। ओमकार परिवार के साथ यहां रहते हैं। वो मूल रूप से मुरैना जिले के बरवाई गांव के रहने वाले हैं। उनके भतीजे की शादी में शामिल होने वो परिवार के साथ 6 मार्च को मुरैना चले गए थे। घर में सिर्फ किराएदार थे।

सोने-चांदी के गहने और कैश चोरी

ओमकार अपने पोर्शन में ताला डालकर गांव गए थे। लेकिन, बीते 11 मार्च को किराएदार सोनी सिंह राजावत भी बाहर चली गई। ऐसे में अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर में रखे 321 ग्राम सोने के गहने, करीब 1 किलो चांदी के गहने और साढ़े तीन लाख रुपए नगद चोरी कर लिए। यही नहीं, चोरों ने किराएदार के कमरे में धावा बोला। किरायेदार के कमरे से चोर सोने की बाले चुरा ले गए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब परिवार वापस घर लौटा। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने गहन जांच की तो पता लगा चोर इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने 5 लाख की चोरी लिखी

पीड़ित परिवार के अनुसार, घर के सभी जगह लगे ताले टूटे मिले, जिससे चोरी का अंदाजा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो लिखी, लेकिन चोरी गए माल की कीमत सिर्फ 5 लाख लिखी है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। ऐसे में पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।