14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1373 करोड़ में बन रहा MP का पहला एलिवेटेड रोड, जमीन अधिग्रहण जारी

MP News: स्वर्णरेखा नदी पर 1373.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 14.2 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। ये रोड दिल्ली की रिंग रोड की तर्ज पर बन रहा है।

2 min read
Google source verification
Swarnarekha River Elevated Road Construction work 70 percent complete mp news

Swarnarekha River Elevated Road Construction work (फोटो- Patrika.com)

Elevated Road Construction: ग्वालियर शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर एलिवेटेड रोड तेजी से आकार ले रहा है। 1373.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 14.2 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। दिल्ली की रिंग रोड की तर्ज पर बन रहा यह एलिवेटेड कॉरिडोर 293 पिलरों पर खड़ा होगा और इसमें 14 एंट्री-एग्जिट लूप बनाए जा रहे हैं, जिससे शहर के प्रमुख इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा।

परियोजना का पहला चरण ट्रिपल आईटीएम से लक्ष्मीबाई समाधि तक 6.5 किमी लंबा है, जिसका करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरा चरण गिरवाई पुलिस चौकी से लक्ष्मीबाई समाधि तक 7.42 किमी लंबा है, जिसमें अब तक लगभग 40 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। अब तक इस परियोजना पर करीब 380 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। (MP News)

अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी

प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। पहले चरण में 34 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया जा चुका है और रानीपुरा, मानपुर, रमटापुरा व पड़ाव क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया है। दूसरे चरण में गिरवाई, जीवाजीगंज, छप्परवाला पुल और शिंदे की छावनी क्षेत्रों में सर्वे और कार्रवाई चल रही है।

10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

एलिवेटेड रोड बनने के बाद ट्रिपल आइटीएम, आइएसबीटी, डीडी नगर, फूलबाग, महाराज बाड़ा. नई सड़क, माधवगंज और गोलपहाड़िया समेत कई इलाकों के करीब 10 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इससे शहर में यात्रा का समय कम होगा और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। परियोजना के वर्ष 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

ट्रैफिक समस्या से लोगों को मिलेगी राहत

स्वर्णरखा नदी पर बन रहा एलिवेटेड रोड शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या का समाधान बन सकता है। 14.2 किमी लंबा यह प्रोजेक्ट कई इलाकों को जोड़कर जाम से जूझ रहे लोगों को राहत देगा। हालांकि, परियोजना की सफलता समय पर निर्माण और प्रभावी प्रबंधन पर निर्भर करेगी। काम तय समय में पूरा हुआ तो यह न केवल यातायात व्यवस्था सुधारेगा, बल्कि शहर के समग्र विकास और सुविधाओं को भी नई गति देगा। (MP News)