
elderly man suicide daughter in law harassment (AI-IMAGE)
mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। बुजुर्ग ने आत्महत्या से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें बहू की प्रताड़ना की वो बातें लिखी हैं जो रुह कंपा देने वाली हैं। सुसाइड नोट से पता चला है कि बड़ी बहू ससुर को पीटती थी, सोने नहीं देती थी और खाने में जो सब्जी देती थी उसमें दोगुनी मिर्ची और नमक डाल देती थी। बहू की प्रताड़ना से बुजुर्ग ससुर इस कदर तंग आ चुके थे कि खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी ।
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के 80-A नेहरू कॉलोनी में रहने वाले 95 वर्षीय रामाधार गुप्ता ने शुक्रवार की रात घर पर लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें बड़ी बहू पर प्रताड़ित करने का जिक्र था। सुसाइड नोट की जांच और पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि बड़ी बहू सुनीता बुजुर्ग ससुर रामाधार गुप्ता को प्रताड़ित करती थी। वो बुजुर्ग ससुर को समय पर खाना नहीं देती थी। जब बुजुर्ग ससुर खाना मांग-मांगकर थक जाता था तो उसे बहू सुनीता खाना देती थी। लेकिन इस खाने की सब्जी में दोगुनी मिर्ची और नमक डाल देती थी। रामाधार बेटों से बहू की शिकायत करता तो बहू अकेले में पीटती और सोने तक नहीं देती थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा भी था कि अब उससे बहू की प्रताड़ना झिल नहीं रही है। उसकी मरने की उम्र तो नहीं है, लेकिन और कोई रास्ता नहीं बचा है।
सुसाइड नोट और पुलिस की जांच में ये बात साफ हो चुकी है कि बड़ी बहू सुनीता ससुर रामाधार को प्रताड़ित कर रही थी। जबकि सुसाइड नोट में छोटी बहू के द्वारा उनका ख्याल रखने की बात भी लिखी हुई है। इस आधार पर पुलिस जल्द ही बड़ी बहू सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे आरोपी बनाएगी। बता दें कि बुजुर्ग रामाधार ने शुक्रवार की रात घर में अपने कमरे में कुर्सी पर बैठकर खुद को लाइसेंसी रायफल से पेट में गोली मार ली थी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
Published on:
16 Feb 2026 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
