4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Jun 04, 2026

ग्वालियर में सिपाही ने ‘गर्म प्रेस’ से दागा पत्नी का शरीर, 7 जगह पहुंचाए जख्म

Crime news: पुलिस ने बताया कि 13वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार ने पत्नी पूजा के साथ हैवानियत की है।

Crime news:

Crime news: (Photo Source - Patrika)

Crime news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में पत्नी के चरित्र पर शक में एसएएफ का सिपाही हैवान बन गया। उसने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी के हाथ-पैर बांधकर गर्म प्रेस से उसके शरीर को सात जगह दाग दिया। इस दौरान पत्नी को मुंह से आवाज निकालने पर जान से मारने की धमकी दी। बेबस पत्नी चुपचाप पति का जुल्म सहकर रातभर दर्द से तड़पती रही। दूसरे दिन मायके जाकर उसने आपबीती बताई, तब बात पुलिस तक पहुंची।

अक्सर पत्नी को धमकाता रहता

पुलिस ने बताया कि 13वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र सिंह परिहार ने पत्नी पूजा के साथ हैवानियत की है। दरअसल, राजेन्द्र सिंह पत्नी पर शक करता है। इसे लेकर वह अक्सर पत्नी को धमकाता रहता है। सोमवार-मंगलवार की खाना खाने के बाद पूजा रात करीब 12 बजे सरकारी आवास परिसर के कंपाउंड में टहलने आई थीं। राजेन्द्र को पत्नी का रात में घर से निकलना अखर गया। उसने प्रेस गर्म कर ली। जब पूजा लौटीं तो उसने उनकी पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर गर्म प्रेस से हाथ, पीठ, गर्दन समेत करीब सात जगह दाग दिया।

विरोध करने पर पीटता रहा सिपाही

पूजा ने पुलिस को बताया कि पति हैवान बन चुका था और उसके सिर पर शक का फितूर सवार था। उन्होंने बचने के लिए शोर मचाने की कोशिश की तो राजेन्द्र उन्हें पीटते हुए गर्म प्रेस से दागता रहा। करीब आधे घंटे तक उसने हैवानियत की। मुंह खोलने पर हत्या की धमकी भी देता रहा। मारपीट के दौरान आरोपी पति ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका सिर पूरी ताकत से दीवार पर दे मारा। इससे बाईं आंख के पास गंभीर सूजन आ गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा। माथे, पेट और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

कमरे में बंधक बना कर रखा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे रातभर घायल और जली हुई हालत में कमरे में बंद रखा। साथ ही धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मार देगा। डर और दर्द के बीच महिला पूरी रात घर में ही रही।

सिपाही पर एफआइआर

एसएएफ के सिपाही ने पत्नी के साथ अमानवीयता की है। शक के फितूर में पत्नी को बेरहमी से पीटा और प्रेस गर्म कर उसके शरीर को दाग दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। - दिव्या तिवारी, थाना प्रभारी, माधौगंज

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें