12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लाड़ली बहना योजना’ का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, बीच सड़क में रोने लगी महिला

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना में पात्र बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा रोशनी शाक्य निवासी कटीघाटी के साथ हुआ है....

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर समय-समय पर अलग-अलग तरीके की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बार भी खबर सामने आई है कि योजना का फायदा दिलाने का झांसा देकर महिला से जालसाज ने उसके गहने उतरवा लिए और चंपत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम जीवाजीगंज की बताई गई है। ठगे जाने का एहसास होने पर पीड़िता घबरा कर रोने लगी तब सरेआम ठगी बाजार में मौजूद लोगों की नजर में आई। उधर पुलिस का कहना है उसके पास ठगी की शिकायत नहीं आई है।

ये है पूरा मामला

लाड़ली बहना योजना में पात्र बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा रोशनी शाक्य निवासी कटीघाटी के साथ हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था उन्होंने रविवार शाम को रोशनी को बाजार में रोते हुए देखा तो वजह पूछी। रोशनी का कहना था पति नमकीन का ठेला लगाता है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। अनजान महिला ने उससे संपर्क किया था उसे लाड़ली बहना योजना का फायदा दिलाने का लालच दिया।

इसी आड़ में जालसाज ने उसे अपने साथ ले गई। उसके कान से सोने के टाप्स उतरवा कर चंपत हो गई। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तब ठगे जाने का एहसास हुआ। जनकगंज थाना टीआइ अतुल सोलंकी का कहना है दो महीने पहले इस तरह की ठगी हुई थी। ताजा घटना की शिकायत पुलिस के सामने नहीं आई है। ठगी गई महिला का पता लगाकर आरोपी को पकड़ा जाएगा।

कब आएगी 32वीं किस्त?

लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों की महीने की शुरुआत से ही राशि का इंतजार करते हैं। अब महिलाओं को जनवरी महीने की शुरुआत में 32वीं किस्त का इंतजार है। इस बार अनुमान है कि 12 या 13 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सिंगल क्लिक के जरिए राशि जारी कर सकते हैं। क्योंकि, 14 जनवरी को मकर संक्रांति हैं। त्योहार को देखते हुए किस्त पहली भी जारी की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।