2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयारोग्य अस्पताल के पूर्व अधीक्षक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर 3 टुकड़ों में मिली लाश

Dr. J.S Sikarwar Suicide : जयारोग्य अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जे.एस सिकरवार ने तड़के ट्रेक पर दौड़ती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

2 min read
Google source verification
Dr. J.S Sikarwar suicide

डॉ. जे.एस सिकरवार ने की आत्महत्या (Photo Source- Patrika)

Dr. J.S Sikarwar Suicide : मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी जयारोग्य अस्पताल के पूर्व अधीक्षक और रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जे.एस सिकरवार ने तड़के ट्रेक पर दौड़ती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। विवेकानंद नीडम पुल के नीचे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर उनकी लाश 3 टुकड़ों में पड़ी मिली है।

बताया जा रहा है कि, डॉ. सिकरवार रविवार तड़के 4:30 बजे सैर पर निकले थे। उन्होंने अपनी कार खड़ी की और सीधे रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। जिस स्थिति में उनका शव मिला, उससे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वो रेलवे ट्रैक पर लेटे होंगे। बताया जा रहा है कि, गर्दन और पैर धड़ से अलग मिले हैं।

तीन टुकड़ों में मिला शव

डॉ. जेएस सिकरवार का शव तीन टुकड़ों में मिला है। फिलहाल, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करजांच शुरु कर दी है। बता दें कि, डॉ. सिकरवार झांसी रोड थाना इलाके के अंतर्गत हरिशंकरपुरम में रहते थे। वो रोजाना सुबह 4 से 5 बजे के बीच सैर पर जाया करते थे। गुजरी सुबह भी करीब 4:30 बजे वे अपनी कार घर से खुद निकले थे। कार सड़क किनारे खड़ी की और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। यहां ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह करीब 6:30 बजे तब लगी, जब ट्रेक से लोग निकले, जब उनकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्वजन नहीं कराना चाहते पोस्टमार्टम

यूनिवर्सिटी थाना पुलिस यहां पहुंची और शव को निगरानी में लिया। पहचान होने के बाद डॉ. जे.एस सिकरवार के बेटे कौस्तुभ और बेटी कृति को सूचना दी गई। पहले स्वजन शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। किसी तरह उन्हें समझा-बुझारक पोस्टमार्टम कराने को राजी किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को डॉ. जे.एस सिकरवार का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Story Loader