16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर राहत… मेन गेट से मशीनें हटीं, यात्रियों की राह हुई आसान

प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए महीनों से यात्री हो रहे थे परेशान ग्वालियर . रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के बीच आखिरकार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। स्टेशन के मेन गेट पर लगी भारी मशीनों और निर्माण सामग्री को हटा दिया गया है। जिससे आवागमन पहले की तुलना में […]

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior railway station

रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के बीच आखिरकार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए महीनों से यात्री हो रहे थे परेशान

ग्वालियर . रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के बीच आखिरकार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। स्टेशन के मेन गेट पर लगी भारी मशीनों और निर्माण सामग्री को हटा दिया गया है। जिससे आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। महीनों से यात्री इसी अव्यवस्था के कारण परेशान हो रहे थे। स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य के चलते मुख्य प्रवेश द्वार पर जेसीबी, मिक्सर मशीनें और अन्य उपकरण खड़े रहने से रास्ता संकरा हो गया था। यात्रियों को सामान के साथ अंदर-बाहर जाने में कठिनाई होती थी। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को ज्यादा दिक् कतों का सामना करना पड़ता था। इससे कई बार भीड़ के समय धक्का -मुक्खी जैसी स्थिति भी बन जाती थी।

सबसे ज्यादा यात्री आते है प्लेटफार्म एक पर

प्लेटफार्म एक पर ही सबसे ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है और अधिकांश यात्री इसी प्लेटफार्म से ट्रेन पकड़ते हैं। ऐसे में मेन गेट पर बाधा होने से सीधा असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ रहा था। सुबह और शाम के पीक आवर में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी।