2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुपके से मालामाल कर गई चांदी… 174% रिटर्न, सोना तो बस 80% पर अटका

Gold vs Silver Return: चांदी ने सोने को पछाड़ दिया। 174% रिटर्न के साथ चांदी निवेशकों की पहली पसंद बनी। सेंसेक्स के 8.4%, निफ्टी के 9.7% से चांदी ने कहीं ज्यादा 174% दिया रिटर्न।

2 min read
Google source verification
Gold vs Silver Return

Gold vs Silver Return( फोटो सोर्स: पत्रिका क्रिएटिव)

Gold vs Silver Return: सदियों से घरों की शोभा और परंपरा का प्रतीक रही चांदी अब पूरी तरह नए अवतार में सामने आ गई है। साल 2025 में चांदी ने ऐसा उछाल दिखाया कि उसने सोने को भी पीछे छोड़ते हुए निवेशकों की पहली पसंद का रूप ले लिया। एक ही साल में चांदी करीब तीन गुना महंगी हो गई और इसके दामों में 1,63,500 रुपए प्रति किलो की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

साल 2025 निवेश के इतिहास में बड़े उलटफेर के रूप में दर्ज हुआ। सेंसेक्स ने दिया 8.4% रिटर्न, निफ्टी 9.7% पर रहा, सोने ने करीब 80% तो चांदी ने 174% तक का ऐतिहासिक रिटर्न दिया।

चांदी का स्वर्ण अवतार: अप्रत्याशित तेजी से सराफा बाजार में चिंता का माहौल, आम ग्राहक की पहुंच से दूर...

जनवरी 2026 के 24 दिनों में ही 1,05,000 रुपए किलो कि महंगी हो गई

कीमतों में इस अपत्याशित तेजी ने जहां निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया है, वहीं सराफा बाजार में चिंता का माहौल भी बना दिया है। कारोबारियों का कहना है कि इतनी तेज बढ़ोतरी से आम ग्राहकों की पहुंच से चांदी दूर होती जा रही है।

एक्सक्लूसिव मई में नरमी, दिसंबर में विस्फोट

एक्सपर्ट…

सोना-चांदी व्यवसायी संघ लश्कर के जैन के अनुसार, पहले अध्यक्ष पुरुषोत्तम महीने में 1000 किलो से ज्यादा चांदी बिकती थी, अब 200 किलो भी मुश्किल से बिक रही है। गहनों का कारोबार करीब 90 फीसदी घट चुका है। अब चांदी भी सोने जैसी हो गई है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम…

वैश्विक युद्ध जैसे हालता, औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी, चांदी की सीमित उपलब्धता, सोना महंगा होने से चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग, चीन की बड़ी खरीद और अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारी स्टॉकिंग इसके प्रमुख कारण है।

चेतावनी भी…

तेजी के बाद गिरावट का इतिहास भी रहा है। 2011 में चांदी 76 हजार रु. किलो तक पहुंची, 2015 में 57%. गिरकर 33 हजार रु. रह गई, 2019 तक भाव 40 हजार के आसपास रहे, अक्टूबर 2025 में भी 13% की गिरावट आई।

सहालग से तेजाई…

जून-जुलाई के सहालग में चांदी 1 लाख रु. किलो के पार, दीपावली तक 49 हजार रु. की तेजी, भाव 1.48 लाख। देवउठनी एकादशी से सहालग शुरू होते ही 1.50 लाख रु. किलो, फरवरी से फिर सहालग, महंगाई बने रहने की आशंका।

Story Loader