8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात दिन में 50 शिकायतें, सिर्फ 25 का समाधान, वार्ड 32-37 में गंदे पानी की सप्लाई जारी

शिकायतों के बाद भी निगम का पीएचई अमला समस्या पर काबू नहीं पा सका इंदौर की घटना के बाद प्रदेशभर में भले ही गंदे पानी को लेकर दावे और इंतजाम गिनाए जा रहे हों, लेकिन ग्वालियर की हकीकत इससे ठीक उलट है। शहर के कई वार्डों में आज भी नलों से गंदा पानी आ रहा […]

2 min read
Google source verification
nagar nigam gwalior

सात दिन में 50 शिकायतें, सिर्फ 25 का समाधान, वार्ड 32-37 में गंदे पानी की सप्लाई जारी

शिकायतों के बाद भी निगम का पीएचई अमला समस्या पर काबू नहीं पा सका

इंदौर की घटना के बाद प्रदेशभर में भले ही गंदे पानी को लेकर दावे और इंतजाम गिनाए जा रहे हों, लेकिन ग्वालियर की हकीकत इससे ठीक उलट है। शहर के कई वार्डों में आज भी नलों से गंदा पानी आ रहा है और नागरिकों की सेहत खतरे में डाली जा रही है। हालात इतने खराब हैं कि शिकायतों के बाद भी निगम का पीएचई अमला समस्या पर काबू नहीं पा सका। बीते सात दिन में गंदे पानी को लेकर 50 से अधिक शिकायतें नगर निगम को मिलीं। दावा किया जा रहा है कि 25 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है, जबकि 25 पर अभी भी कार्य जारी है। सवाल यह है कि जब मामला पीने के पानी का है, तो कार्यवाही आधी-अधूरी क्यों।

शनिवार को ही 8 शिकायतें दर्ज हुईं

शनिवार को ही आठ नई शिकायतें गंदे पानी को लेकर दर्ज हुईं, लेकिन शाम तक एक भी शिकायत का स्थायी समाधान नहीं हो सका। सबसे चिंताजनक स्थिति वार्ड 32 और 37 की है, जहां कई दिनों से लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर सिर्फ रिपोर्टों में व्यस्त हैं।

इन इलाकों से आई गंदे पानी की शिकायतें
वार्ड 26: सिंघपुर रोड, एमएच चौराहा लाइन फूटने से सुबह नलों में गंदा पानी।
वार्ड 37: सात खाना पुलिया क्षेत्र मोहल्लों में गंदे पानी की सप्लाई।
वार्ड 37: लक्ष्मीगंज: पट्टी वाला क्षेत्र सुबह गंदा पानी।
वार्ड 33: लक्ष्मण तलैया सीवर लाइन लीकेज, सडक़ों पर गंदगी बह रही।
वार्ड 15: मरघट रोड गंदे पानी की सप्लाई।
वार्ड 14: नूरगंज, सेवा नगर, रमटापुरा गंदा पानी।
वार्ड 32: लक्ष्मीबाई कॉलोनी कई दिनों से लगातार गंदा पानी।
वार्ड 33 : नई सडक़ पर गंदा पानी पिछले चार महीने से आ रहा है।

पार्षदों ने भी उठाए सवाल
बिजलीघर रोड और पहाडिय़ां क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आ रहा है। लोग नई लाइन डालने नहीं दे रहे। इस संबंध में आयुक्त को भी शिकायत कर चुका हूं, लेकिन समस्या जस की तस है।
भगवान सिंह कुशवाह, पार्षद वार्ड 38

सात खाना पुलिया और लक्ष्मीगंज रोड क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आ रहा है। उपयंत्री और प्रभारी को शिकायत की गई है। मजबूरी में टैंकर से पानी की सप्लाई करानी पड़ रही है।
अनीता मुकेश धाकड़, पार्षद वार्ड 37