14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा फॉर विकसित केरलम: जनसंघ काल से केरल में विचार के लिए संघर्षरत हैं कार्यकर्ता: तोमर

प्रतिनिधिमंडल ने मुरार स्थित आदर्श गौशाला, जलालपुर स्थित जल शोधन संयंत्र तथा मानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का अवलोकन किया।

2 min read
Google source verification
प्रतिनिधिमंडल ने मुरार स्थित आदर्श गौशाला, जलालपुर स्थित जल शोधन संयंत्र तथा मानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का अवलोकन किया।

फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के तहत केरल के विभिन्न निकायों के जनप्रतिनिधि दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर तोमर ने कहा कि जनसंघ काल से ही पार्टी कार्यकर्ता केरल में विचारधारा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में कई नगर निगमों में भाजपा के पार्षद विजयी हुए हैं और कुछ स्थानों पर महापौर भी बने हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में केरल में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुरार स्थित आदर्श गौशाला, जलालपुर स्थित जल शोधन संयंत्र तथा मानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का अवलोकन किया। साथ ही महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया और शाम को ग्वालियर किला में लाइट एंड साउंड शो देखा।

संवाद के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कुशाभाऊ ठाकरे और ओ. राजगोपाल के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा संगठन की कार्यप्रणाली और राष्ट्र प्रथम की भावना पर विस्तार से चर्चा की।

कुशाभाऊ ठाकरे और ओ. राजगोपाल के विचारों से सीख लें कार्यकर्ता
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने संवाद के दौरान कहा, पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे और ओ. राजगोपाल के जीवन व विचारों का अध्ययन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया, भाजपा संगठन किस प्रकार कार्य करता है और एक जनप्रतिनिधि को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज व देश के लिए कैसे कार्य करना चाहिए। तोमर ने ग्वालियर नगर निगम के प्रशासनिक अनुभव, भाजपा संगठन की कार्यप्रणाली तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की। साथ ही मध्यप्रदेश की समृद्ध और गौरवशाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं के सतत संघर्ष से केरल में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ होगी।