9 अगस्त 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दो साल बाद निगम की प्रदूषण में परफॉर्मेंस सुधरी अब मिलेंगे 23.25 करोड़, स्मॉग टावर लगाने के साथ होंगे अन्य कार्य

प्रदूषण में बीते दो साल से खराब परफॉर्मेंस होने से नगर निगम को केंद्र से जीरो प्रतिशत ग्रांट मिल रही थी। लेकिन इस बार वायु प्रदूषण गुणवत्ता में सुधार होने से पीएम 10 और 100 गुड-डे यानी 100 दिन प्रदूषण मुक्त रहने से अब निगम को केंद्र सरकार से 23.25 करोड़ की राशि मिलने जा रही है।

nagar nigam gwalior
nagar nigam gwalior

प्रदूषण में बीते दो साल से खराब परफॉर्मेंस होने से नगर निगम को केंद्र से जीरो प्रतिशत ग्रांट मिल रही थी। लेकिन इस बार वायु प्रदूषण गुणवत्ता में सुधार होने से पीएम 10 और 100 गुड-डे यानी 100 दिन प्रदूषण मुक्त रहने से अब निगम को केंद्र सरकार से 23.25 करोड़ की राशि मिलने जा रही है। इस राशि से निगम सडक़ों पर उड़ती धूल, फुटपाथ पर पानी का छिडक़ाव, स्मॉग टावर, ई-व्हीकल, प्रदूषण रोकने पर्याप्त इंतजाम सहित अन्य कार्य कराएगा। निगम द्वारा वर्ष 2019-20 से लेकर 2025-26 में मिले 4.49 करोड़ की इंसेंटिव को मिलाकर अब तक 107.38 करोड़ की राशि मिल चुकी है। इसमें से 93.87 करोड़ यानी 87.42 प्रतिशत विभिन्न कार्यों में खर्च हो चुकी है और बाकी राशि से कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए है, जो इसी महीने ओपन होने जा रहे है। जबकि प्रदूषण में खराब परफॉर्मेंस होने से निगम को वर्ष 2023-24 व 2024-25 में जीरो प्रतिशत ग्रांट यानी कोई राशि नहीं मिली थी। लेकिन अब वर्ष 2025-26 में 23.25 करोड़ की ग्रांट राशि मिलेगी। इस संबंध में राज्य व केंद्र सरकार की ओर से निर्देश भी मिल चुके है। यह राशि नवंबर-दिसंबर में निगम के खाते में आएगी।

किस वर्ष कितनी मिली राशि और खर्च

2019-20 में 10 करोड़, खर्च 1.46 करोड़।

2020-21 में 51 करोड़, खर्च 2.16 करोड़।

2021-22 में 13.85 करोड़, खर्च 43.70 करोड़।

2022-23 में 27.79 करोड़, खर्च 11.32 करोड़।

2023-24 में कुछ नहीं मिला, खर्च 15.86 करोड़।

2024-25 में कुछ नहीं मिला, खर्च 18.31 करोड़।

2025-26 में बीते साल की ग्रांट 4.49 करोड़ मिली, खर्च 51 लाख।

नोट : जो राशि बाकी रह जाती है वह दूसरे साल में वर्तमान वित्तीय वर्ष इंसेंटिव के रूप में मिल जाती है।

पीएम-10 का लेवल नीचे आया इसलिए मिलेगी राशि
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार नगर निगम द्वारा वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक हवा में पीएम 10 का लेवल 50 पाइंट पर आ चुका है और 100 दिन गुड-डे यानी 100 दिन शहर प्रदूषण मुक्त रहा है। इसलिए निगम को 2025-26 में 31 में से 23.25 करोड़ यानी 75 प्रतिशत की राशि मिलेगी।
28 करोड़ लेने के लिए तीन बार लिखा था पत्र
2023-24 में निगम को 15वें वित्त से 28 करोड़ रुपए मिलना थे। लेकिन शहर की हवा साफ नहीं होने के चलते कोई भी राशि नहीं मिली। हालांकि इंसेंटिव के रूप में करीब सात करोड़ मिलने थे, इसके लिए निगम ने तीन बार केंद्र सरकार को पत्र लिखा पर राशि नहीं दी गई।
23 करोड़ की राशि से होंगे कार्य
सडक़ों से धूल हटाना, सोलर एनर्जी का उपयोग, नेट मीटरिंग के आंकड़े, 24 घंटे विद्युत सप्लाई, सोलिड वेस्ट, सीएंडडी वेस्ट का मैनेजमेंट,ग्रीन एरिया, रोड़ स्वीपिंग मशीन, फोगर मशीन, ई चार्जिंग स्टेशन, फुटपाथ ठीक करना, क्लीन एयर प्रोग्राम, चौराहों पर स्मॉग टावर लगाना, निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाना,ई-रिक्शा,ई-व्हीकल और सीएनजी को बढ़ावा देना, इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई व रियल टाइम मॉनिटरिंग, पीएनजी, सीएनजी
नगर निगम को बीते दो साल से ग्रांट नहीं मिल रही थी। लेकिन अब प्रदूषण में सुधार होने और पीएम 10 लेवल नीचे आने के साथ ही 100 गुड-डे होने से अब 23.25 करोड़ की राशि मिलेगी। यह राशि जल्द ही निगम को उपलब्ध हो जाएगी,इससे कई विकास कार्य कराए जाएंगे।
संघप्रिय आयुक्त नगर निगम ग्वालियर