
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्य प्रदेश के गुना शहर कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलोनिया के पास रविवार की शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में शासकीय कस्तूरबा कॉलेज में पदस्थ मनोज मीणा और उनके सगे चाचा ससुर राम सिंह मीणा की मौत हो गई। फोरलेन हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अशोकनगर जिले के ग्राम रांवसर निवासी मनोज मीणा (35) अपने चाचा ससुर रामसिंह मीणा (60), जो राजस्थान के निवासी थे, के साथ रविवार शाम को बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। मनोज मीणा गुना के कस्तूरबा कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और रविवार होने के कारण वे अपने खेत आदि देखने आए थे। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच जब वे बिलोनिया के पास पहुँचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
परिजनों ने बताया कि शाम को मनोज की घर पर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वे गांव के लिए निकल चुके हैं। जब देर रात तक दोनों घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ी और बाद में हादसे की खबर मिली। मृतक मनोज मीणा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। कैंट पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
09 Feb 2026 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
