7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में लिव-इन पार्टनर को कार से कुचलने की कोशिश

mp news: नई गर्लफ्रेंड के मिलने पर पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट, जान बचाकर भाग रही गर्लफ्रेंड को कार से मारी टक्कर।

less than 1 minute read
Google source verification
guna

AI-generated image

mp news: मध्यप्रदेश के गुना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ही पूर्व लिव-इन पार्टनर ने कार से कुचलने की कोशिश की। कार की टक्कर लगने से महिला घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि नई गर्लफ्रेंड मिलने के बाद से प्रेमी उसे रास्ते से हटाना चाहता है और इसलिए उसे कार से कुचलने की कोशिश की है। उसने मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। जहां पीड़िता आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा रही है वहीं पुलिस ने इस गंभीर मामले में केवल लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

4 साल से लिव-इन में रह रही थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया है कि वो बदरवास के रहने वाले विक्की पंडा के साथ पिछले चार साल से लिव इन में रह रही थी। इस दौरान विक्की ने उसे पत्नी बनाकर अपने साथ रखा लेकिन कुछ समय पहले विक्की उसे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा। आठ महीनों से विक्की से उसका विवाद चल रहा था। विक्की ने उसे मिलने के बहाने पार्क में बुलाया था, वहां पर विक्की के साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड और अन्य लोग भी मौजूद थे। वहां पर विक्की ने उसके साथ मारपीट की।

कार से कुचलने की कोशिश

पीड़िता के मुताबिक मारपीट के बाद जब वो बचने के लिए पार्क से भागी तभी आरोपी विक्की ने अपनी कार से उसे पीछे से चक्कर मार दी और भाग गया। महिला को घायल हालत में देख स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के गंभीर आरोपों के बावजूद पुलिस ने केवल लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।