
Galgotias University: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में ताला लगाने जा रहे समाजवादी छात्र सभा के 32 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद दनकौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक दिया और सभी को थाने ले जाया गया।
समाजवादी छात्र सभा ने 28 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में ताला लगाने का ऐलान किया था, जिसके चलते पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। छात्र संगठन का कहना है कि हाल ही में एआई समिट के दौरान सामने आई घटना के विरोध में यह कदम उठाने का फैसला किया गया था। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
गलगोटिया विश्वविद्यालय हाल के दिनों में लगातार सामने आ रहे छात्र-संबंधित मुद्दों और प्रशासनिक फैसलों को लेकर विवादों में घिर गया है। एआई समिट के दौरान हुई कथित घटना के बाद छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े किए। इसी के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन और ताला लगाने का ऐलान किया, जिसके बाद पुलिस हस्तक्षेप और कार्यकर्ताओं की हिरासत ने पूरे मामले को और तूल दे दिया।
Published on:
28 Feb 2026 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
