15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापरवाह बनी रही थाना पुलिस… लुटती रही किशोरी की अस्मत, SSP ने थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

गोरखपुर में गोरखनाथ थाना पुलिस की निष्क्रियता से एक किशोरी की इज्जत के साथ खेला जाता रहा, मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने कारवाई करते हुए रेप की।शिकार पीड़िता को पुलिस ने बरामद की।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की तरह साल की किशोरी से रेप के मामले में मंगलवार को थाना प्रभारी समेत 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। जांच में लापरवाही मिलने पर एसएसपी राजकरन नैय्यर ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय, चौकी इंचार्ज बड़हलगंज कस्बा राजीव तिवारी, विकास नगर चौकी इंचार्ज अनूप कुमार, उनवल के चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय और बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने की यह कारवाई

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्रेमी समेत अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजवा दिया गया है। होटल मालिक के होटल्स की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी बैठी रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक किशोरी के परिजनों ने बताया कि एक जनवरी को किशोरी घर से लापता हुई थी। पांच जनवरी को परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस किशोरी का ढूंढ़ने के बजाए मामले को ही नजर अंदाज कर दी।

अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मिली किशोरी

गोरखनाथ थाने पर जब कोई सुनवाई नहीं हुई तब किशोरी के परिजन अधिकारियों तक पहुंचे, इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। किशोरी के मिलने के बाद भी पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने की जहमत तक नहीं उठाई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय को काफी फटकार लगाई, तब जाकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण हुआ।