15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर के प्रवास पर सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, संघ की शताब्दी यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का किये अवलोकन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार शाम गोरक्षनगरी पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे राजेंद्रनगर स्थित संघ कार्यालय माधवधाम पहुंचे और वहां प्रांत प्रचारकों से मुलाकात कर कार्यक्रमों पर चर्चा की।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने संघ की शताब्दी यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का रविवार को अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लगाई गई है। इसमें संघ की यात्रा के सौ वर्ष एवं पंच परिवर्तन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है। संघ प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भारत माता की आरती कर प्रदर्शनी का किये उद्घाटन

अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मोहन भागवत शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। वह संघ के कार्यालय माधवधाम में ठहरे हैं। सुबह लगभग 10 बजे वह माधवधाम से निकले और रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उसका अवलोकन किया।

सामाजिक सद्भाव की बैठक में पहुंचे, भारत माता की किये आरती

मोहन भागवत प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद सामाजिक सद्भाव की बैठक में पहुंचे वहां भारत माता की आरती की। उसके बाद इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों को संबोधित किया।

पूरे गोरक्षप्रांत से लगभग एक हजार लोग इसमें शामिल हुए हैं। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत यह सामाजिक सद्भाव का कार्यक्रम एक फरवरी से आयोजित किया जा रहा है।

संघ प्रमुख 15 फरवरी 2026 को दोपहर बाद 3 बजे से प्रमुख जन गोष्ठी के आयोजन में सम्मिलित हैं। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन उपस्थित हैं। संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी।

स्वयंसेवकों के साथ करेंगे बैठक

अपने प्रवास के अंतिम दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे से स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे । इस बैठक में शताब्दी वर्ष के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे होने वाले कार्यक्रम की योजना रचना पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में जिला टोली, विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे।

कुटुंब स्नेह मिलन का कार्यक्रम

सोमवार 16 फरवरी को शाम 5 बजे से सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर विभाग के द्वारा आयोजित कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम को सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे और कुटुंब प्रबोधन का विषय कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के बीच रखेंगे।