
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में कंट्रोल रूम स्थापित
जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने जनसाधारण को एलपीजी गैस की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कराया है। इसका उद्देश्य कुकिंग गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों और उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों एवं अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।
इसके लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0551-2201052 जारी किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति, बुकिंग, वितरण या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो वे इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
Updated on:
13 Mar 2026 10:43 pm
Published on:
13 Mar 2026 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
