
फोटो सोर्स: पत्रिका, युवती की हंसिए से गर्दन कटी
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई थी। वहां परिजनों से पूछताछ की गई।
युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी हंसिया पर गिर गई। जिससे उसकी गर्दन काट गई, गंभीर हालत देख उसे परिजन अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल इस घटना को लेकर पड़ोसियों में भी तरह तरह की चर्चाएं हैं।
पिपराइच पुलिस भी मामला संदिग्ध मानकर युवती की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के मुताबिक पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव के कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हंसिये पर गिरने से गर्दन कट गई। आनन-फानन में घायल बेटी को लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंचे। जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब एक बजे नेहा की मौत हो गई।
कमलेश की दो बेटियां और 2 बेटे हैं। इसमे नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की बुजुर्ग मां रहती हैं। इस घटना के बाद नेहा की मौत पर चर्चाओं का भी बाजार गर्म है, फिलहाल पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है।
SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि युवती की मां ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Mar 2026 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
