Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार चुनाव पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान…कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, यूपी में संगठन मजबूत करने का दे गईं निर्देश

बिहार चुनाव को देखते हुए गोरखपुर एयरपोर्ट इन दिनों बड़े नेताओं के आवाजाही का केंद्र बना है। बुधवार सुबह इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट पहुंची, जिनका कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी

बुधवार को कुछ क्षण के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि बिहार में सरकार बन रही है, बहुत जल्द ही यूपी में यह दोहराया जाएगा। संगठन को मजबूत करें, मजबूत संगठन ही सत्ता की चाभी है। आप लोग संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। वह गोरखपुर के रास्ते बिहार चुनाव प्रचार में जा रही थीं। एयरपोर्ट पर पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद थे।

बुधवार सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका गांधी

इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां पहले से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के साथ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका गांधी सभी कांग्रेस नेताओं से बात की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ 20 पदाधिकारियों ने मुलाकत की।

बिहार में सरकार बनने की बात कह, बोलीं...यूपी में भी बिहार का रिजल्ट दोहराया जाएगा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी से संगठन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी का परिचय लेते हुए पार्टी संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने को कहा।जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। सभी लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। बातचीत कर वह हैलीकॉप्टर से बिहार चली गई। बिहार से चुनाव प्रचार कर शाम 3:30 बजे वह फिर गोरखपुर एयरपोर्ट पर आईं। इस दौरान भी कांग्रेस पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, डॉ. सुरहिता करीम, गोरखलाल श्रीवास्तव, निर्मला पासवान, डॉ. वीजाहत करीम, प्रमोद नायक, विवेक श्रीवास्तव सत्येन्द्र कुमार निषाद आदि मौजूद रहें।


बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग