
फोटो सोर्स: पत्रिका, मृतका प्रिया, हत्यारोपी विजय
गोरखपुर में बीते तीस जनवरी को पीपीगंज थानाक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की नृशंस हत्या कर नग्न लाश खाली मैदान में मिली। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और कुछ हो देर में भारी भीड़ जुट गई, चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया।
सूचना मिलते ही थोड़ी देर में पुलिस अधिकारियों, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम का जमावड़ा लग गया। पुलिस के लिए एक तरह से यह ब्लाइंड मर्डर था, क्योंकि महिला के चेहरे को भी बुरी तरह कूंच डाला गया था जिससे उसके पहचान न हो पाएं।
पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी से जांच आगे बढ़ाई और दो फरवरी को हत्या का पर्दाफाश करते हुए मृतक महिला के प्रेमी को पत्नी और ससुर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में कातिल ने बताया कि वह विजय ही मृतका प्रिया की हत्या किया जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल रही।
शातिर विजय को यह भलीभांति मालूम था कि सड़क पर कई जगह सीसीटीवी लगे हैं ऐसे में पहचान में आना आसान है। इसलिए उसने हुलिया बदलते हुए सिर के बाल और मुंछ साफ करवाया। लेकिन पुलिस के हाथ काफी लंबे होते हैं शायद वह भूल गया और दबोच लिया गया।
उसने कत्ल के वक्त अपने ससुर रामबिलास की स्कूटी का इस्तेमाल किया था, इसलिए पुलिस ने ससुर को भी आरोपी बना लिया है। पुलिस ने विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर रामबिलास साहनी को जेल भेजा गया है। पूरे मामले का पर्दाफाश SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र, SP साउथ दिनेश पुरी, SP क्राइम सुधीर जायसवाल, CO कैंपियरगंज अनुराग सिंह की मुख्य भूमिका रही।
पुलिस ने जब पूछताछ की तो सारा पिक्चर सामने आने लगा, विजय मुंबई में ही पढ़ा, लिखा था वहीं उसने प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में जॉब शुरू कर दिया। वर्ष 2012 में प्रिया शेट्टी से काम के सिलसिले में ही पहली बार मुलाकात हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद नजदीकियां बढ़ी तो प्रिया के साथ कमरा लेकर लिव इन में रहने लगा।
इसी बीच दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद प्रिया को एक लड़का भी हुआ। जो इस समय करीब बारह साल का है। बच्चा पैदा होने के बाद प्रिया से दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच वह प्रिया से अलग हो गया। मुंबई में तलाक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया था।
विजय ने बताया कि इसी बीच घरवालाें ने संध्या से शादी करा दी। शादी के बाद पत्नी को भी लेकर मुंबई चला गया। वहां एक साल बाद इंस्टाग्राम के जरिए फिर प्रिया संपर्क में आ गया। इसके बाद फिर दोनों मिलने जुलने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वहां की पुलिस ने बताया कि कई बार विजय और प्रिया लंबी डेटिंग पर चले जाते थे। इस पर विजय की पत्नी के कंप्लेन पर पुलिस विजय को प्रिया के साथ पाती थी।
अब पत्नी और ससुराल वाले भी प्रिया के रिश्ते के बारे में जान गए, उधर प्रिया भी मुझसे घर ले जाने का दबाव बनाने लगी। प्रिया ने धमकी दी कि अगर घर नहीं ले गए तो तुम्हार गांव जाकर हंगामा करूंगी। इस पर विजय ने ससुर से बात किया, उन्होंने भी प्रिया को घर लाने को बोला।
विजय ने बताया कि 26 जनवरी को अपनी पत्नी संध्या और प्रेमिका प्रिया शेट्टी को लेकर गोरखपुर पहुंचा। यहां दो दिन होटल में रूका। 29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर पत्नी और प्रेमिका के हुए पीपीगंज गए। पीपीगंज में पहले से ससुर की स्कूटी वहां रखी हुई थी। विजय ने कॉल कर मंगाई थी।
पीपीगंज में अपनी पत्नी और प्रिया को स्कूटी पर बैठाकर वह सहजनवां के लिए निकला। रास्ते में एक जगह पर प्रिया और विजय ने फिर शराब पी, इसके बाद फिर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर में थक कर प्रिया बेहोश हो गई, विजय और संध्या ने स्कूटी के पीछे बिठाया और आगे बढ़ा।
इसी बीच प्रिया को होश आया और वह फिर विवाद करने लगी, इस बार विजय और पत्नी संध्या भी आपा खो बैठे और विजय ने उसका गला दबाकर मार डाला, पहचान छिपाने के लिए चेहरा कूच दिया और कपड़े निकालकर बिल्कुल नग्न कर दिया और गड्ढे में फेंक घर जाकर सो गए।
शातिर विजय ने पहचान में न आने के लिए अगले दिन सुबह बाल और दाढ़ी भी साफ करवा दिया। पति,पत्नी दोनों ने कपड़े भी फेंक दिए। पुलिस की जांच में टर्निंग पॉइंट ऑटो चालक की शिनाख्त के बाद आया। इसके बाद पुलिस कड़ियां जोड़ती गई और पर्दाफाश कर दी।
Updated on:
02 Feb 2026 09:46 pm
Published on:
02 Feb 2026 06:19 pm

बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
