1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत पर प्रेमी जोड़ा, नीचे ग्रामीण…प्रेमिका का हाथ पकड़ नीचे कूद गया युवक…दोनों की हालत गंभीर

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक ने मौका देखते ही उसके घर पहुंच गया। ग्रामीणों को जब यह बात मालूम चली तो लड़की के घर को घेर लिए।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, घायल युवक

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र में प्रेमिका के घर में चोरी-छिपे मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने घेर लिया। पिटाई के डर में युवक ने प्रेमिका का हाथ पकड़ कर दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी।

काफी ऊंचाई से गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत देख लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। इलाज के लिए जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।

प्रेमिका के गांव में आया था युवक, मौका देख घर पहुंचा

जानकारी के मुताबिक खजनी थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली निवासी विशाल अफेयर चल रहा था। रविवार को विशाल, प्रेमिका के गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। इस दौरान वह चोरी-छिपे प्रेमिका के घर पहुंच गया। तभी गांव के अन्य लोगों को इस बात की भनक लगी।

जानकारी होते ही ग्रामीणों ने घर घेरा, हाथ पकड़ दोनों छत से कूदे

ग्रामीण लड़की के घर पर जुट गए और उसे बाहर निकलने की आवाज देने लगे। उधर, लड़की के घर वाले भी छत पर चढ़े, चारों ओर से घिरता देख युवक डर गया। इसी दौरान रात करीब 11 बजे युवक और लड़की दोनों हाथ पकड़ कर छत से नीचे कूद गए। गिरने के बाद चोट के कारण दोनों तड़पने लगे, लड़की बेहोश गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई।

दोनों के शरीर में कई जगह हुए फ्रैक्चर, हालत गंभीर

ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टर ने बताया दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, ऊंचाई से गिरने से दोनों की कमर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। कुछ लोगों ने बताया कि लड़की की शादी जून में किसी दूसरे जगह तय थी। युवक उससे मिलने के लिए घर आया था।

ग्रामीणों को यह बात पता लगते ही यह घटना हो गई। खजनी थाना इंचार्ज जयंत कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader