
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, युवती की उपस्थिति में फायरिंग
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके में मंगलवार शाम उस समय अफरा तफरी फैल गई, जब फिजियो केयर सेंटर के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक युवती समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फिजियो केयर सेंटर के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ, जिसमें चार युवक और एक युवती थे, विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया, जबकि कुछ अन्य बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया।
इसी बीच उसके साथ मौजूद युवती ने युवक से पिस्टल छीन कर अपने पास रख ली, लेकिन कुछ ही देर बाद गोली चल गई और एक युवक के पेट में घुस गई।गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने कैंट थाने को सूचना दी, सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवती को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। घायल युवक को इलाज के लिए एम्स भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही CO कैंट योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू किए, पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन और गोली के खोखे की तलाश की। पुलिस आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है, अभी तक की जानकारी के मुताबिक हिरासत में ली गई युवती के क्राइम रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आ रही है, CO ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है।
Updated on:
20 Jan 2026 09:26 pm
Published on:
20 Jan 2026 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
