
पवन सिंह ने भोजपुरी नाइट में मचाई धूम Source- X (@ravikishann)
Gorakhapur Mahotsav 2026 Pawan Singh Viral Song: गोरखपुर में इस समय गोरखपुर महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव के तहत 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगीत और मनोरंजन से भरपूर था, जिसमें गोरखपुर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इस कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उनके गानों और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को पूरी तरह झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकसंस्कृति और भोजपुरी संगीत से सजी यह शाम दर्शकों के लिए यादगार साबित हुई।
हालांकि पवन सिंह के कार्यक्रम की तारीफ हुई, उनके एक गाने "पीलो पीलो जवनियां के जूस ए राजा" को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ लोग इस गाने को गलत संदर्भ में देख रहे हैं और इसे लेकर मजाक बना रहे हैं।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले सैफई में बॉलीवुड में अश्लील डांस हुआ करते थे, इसलिए अब योगी जी के गोरखपुर में साप्ताहिक कथा भागवत का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि पवन सिंह कथा में भी "पीलो पीलो जवनियां के जूस ए राजा" गा रहे हैं, जिसे लेकर आलोचना हो रही है।
भोजपुरी नाइट में पवन सिंह के साथ गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन भी मंच पर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
इस खास मौके पर पवन सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। स्टेज पर उनके जन्मदिन का केक काटा गया और सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ दी। इस तरह से यह शाम संगीत, मनोरंजन और खुशियों से भरी रही। गोरखपुर महोत्सव और भोजपुरी नाइट ने शहरवासियों को लोकसंस्कृति और भोजपुरी संगीत का आनंद देने का शानदार मौका दिया। पवन सिंह के गानों ने, रवि किशन की मौजूदगी और दर्शकों का उत्साह इस कार्यक्रम को लंबे समय तक यादगार बनाएगा।
Updated on:
13 Jan 2026 01:19 pm
Published on:
13 Jan 2026 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
