Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरदार पटेल जयंती पर डीएम ने किया महिला स्वावलंबन का आह्वान, कहा– छोटे उद्योग बन सकते बड़े परिवर्तन का माध्यम

सरदार पटेल जयंती पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। कहा- छोटे उद्योगों से बड़ा बदलाव संभव है। जिला प्रशासन हर कदम पर साथ देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे।

2 min read
Google source verification
Gonda

डीएम प्रियंका निरंजन फोटो सोर्स सूचना विभाग

गोंडा जिले सरदार पटेल सेवा संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन रहीं। जबकि अध्यक्षता संस्थान के मुख्य कमलेश निरंजन ने की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, परगना अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं छोटे-छोटे उद्योगों से बड़ी आर्थिक सफलता हासिल कर सकती हैं। अयोध्या में महिला समूहों द्वारा पूजा सामग्री, मूर्तियां और फूलों की खेती से जुड़े उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे जा रहे हैं। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। गोंडा में भी ऐसे उत्पादों की असीम संभावनाएं हैं।

दूध और दूध से बने उत्पादों की भारी मांग

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में दूध और दूध से बने उत्पादों की भारी मांग है। जिनकी आपूर्ति स्थानीय स्तर पर की जा सकती है। साथ ही पूजा सामग्री, हर्बल उत्पाद और घरेलू उपयोग की वस्तुओं का निर्माण कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी महिला समूह छोटे उद्योग शुरू करना चाहेगा, उसे जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

इससे पहले जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, मुकेश, मंशाराम वर्मा, विश्वनाथ, चंद्र प्रकाश, विनोद कुमार, महेश्वरी प्रसाद, बबलू वर्मा, विजय वर्मा, राम प्रकाश, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।