29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा, May 29, 2026

गोंडा में आधी रात एनकाउंटर: पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, साथी समेत तीन गिरफ्तार

Gonda police encounter: गोंडा के मनकापुर में आधी रात पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, अपाचे बाइक और लूट के 44 हजार रुपये बरामद किए हैं। बदमाशों ने चार दिन पहले सीमेंट व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश फोटो सोर्स विभाग

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश फोटो सोर्स विभाग

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार की मध्य रात्रि मनकापुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। रात्रि चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल और लूट के 44 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया। भागते समय बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

नगदी तमंचा कारतूस बाइक बरामद, अपराधिक इतिहास तलाशने में जुटी पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और लूट के 44 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी क्षेत्र में लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय थे। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

पुलिस ने सीमेंट व्यापारी से लूट कांड का किया खुलासा

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि देर रात मनकापुर पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश ओम प्रकाश यादव घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दो शातिर लुटेरे प्रतीक यादव, आशीष वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों द्वारा करीब चार दिन पूर्व एक सीमेंट व्यापारी से एक लाख की लूट कर उसे घायल कर दिया गया था। इस घटना में मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए निर्देश दिया गया था। इन शातिर बदमाशों के कब्जे से लूट के 44 हजार रुपये बाइक, तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें