29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर, May 27, 2026

रामपुर में युवक के सिर में मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार हुए नकाबपोश बदमाश

Rampur Crime News: रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में राम रहीम पुल पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

rampur ram raheem bridge youth shot in head

रामपुर में सनसनी, युवक के सिर में मारी गोली (Image: 'X' RampurPolice)

Youth Shot In Head Rampur: यूपी के रामपुर शहर के राम रहीम ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल युवक को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुराने विवाद ने लिया जानलेवा रूप

पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल युवक और आरोपियों के बीच करीब 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इसी पुरानी रंजिश ने मंगलवार शाम खूनी रूप ले लिया। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित राम रहीम पुल पर नकाबपोश युवकों ने सत्यवीर के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

सिर में फंसी गोली निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन

गोली लगने के बाद घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बताई गई थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि ऑपरेशन कर युवक के सिर में फंसी गोली को बाहर निकाला। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और अब घायल की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। फिलहाल युवक का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद घायल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अवैध तमंचे का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत

दिनदहाड़े ओवरब्रिज जैसे व्यस्त इलाके में गोली चलने की घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों के कारण आम जनता में डर का माहौल बन गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें