4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, Jun 01, 2026

सूर्या हत्याकांड : कैसे हुई थी पुलिस से मुख्य आरोपी की मुठभेड़…DCP ने बताया एनकाउंटर का पूरा सच

Surya muder case Update : गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जानिए DCP धवल जायसवाल से इस एनकाउंटर की पूरी इनसाइड स्टोरी और हत्या की मुख्य वजह।

DCP धवल जायसवाल ने बताया एनकाउंटर का पूरा सच, PC- Patrika

गाजियाबाद(Surya muder case Update) : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन मुख्य आरोपी ने सूर्या चौहान की हत्या कर दी। सूर्या सिर्फ 17 साल का था। आरोपी और सूर्या दोनों दोस्त थे। आरोपी ने सूर्या को बकरा कैसे हलाल होता है, यह दिखाने के लिए लेकर गया। हलांकि सूर्या ने मना किया कि वह नहीं जाएगा। थोड़ी दूर ले जाकर आरोपी ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी के साथ उसके 6 साथी और थे जो सूर्या को पकड़े हुए थे।

फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी का रविवार सुबह एनकाउंटर कर दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी का एनकाउंटर करने वाले DCP धवल जायसवाल ने पूरी वाक्या बताया कि कब क्या कैसे हुआ और आरोपी का एनकाउंटर क्यों हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला।

DCP धवल जायसवाल ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि 28 मई को जो जघन्य हत्या हुई थी। उस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन, मुख्य आरोपी आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था। उन्होंने आगे बताया कि हमें सूचना मिली की आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ इस इलाके में आने वाला है और वह अपने दोस्तों से कुछ पैसा इकट्ठा करेगा।

इसी सूचाना के आधार पर पुलिस ने उस पूरे इलाके में बेरिकेडिंग कर रखी थी और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ इधर आया और वह बेरिकेडिंग को तोड़कर भागने लगा और इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, इसमें आरोपी को गोली लगी। आरोपी को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी ने जिस हथियार का उपयोग वारदात में किया उसे बरामद कर लिया और बाइक को भी जब्त कर लिया। वहीं DCP धवल जायसवाल ने आगे बताया कि उसके साथ जो एक और साथी था वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। DCP ने आगे बताया कि आरोपी को रोकने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करता रहा।

कौन था मुख्य आरोपी?

आरोपी एक समय सूर्या चौहान का पड़ोसी था। दोनों बचपन से जिगरी दोस्त थे और एक साथ घूमते-फिरते दिखते थे। नवनीत विहार गली नंबर एक और दो में हिंदू-मुस्लिम परिवार साथ-साथ रहते हैं। आरोपी का परिवार पहले सूर्या के घर वाली गली में ही रहता था। करीब छह महीने पहले उन्होंने अपना घर बेच दिया और दूसरी गली में चले गए। इसके बाद भी आरोपी अक्सर पुरानी गली में घूमता रहता था।

8 महीने पहले हुआ था आरोपी और सूर्या का विवाद

करीब 8 महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इलाके के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया था। समझौते के बाद भी दोनों के बीच मेलजोल बना रहा, लेकिन छोटी-छोटी झड़पें होती रहती थीं।

आरोप है कि बकरीद के दिन आरोपी अपने चार दोस्तों और पिता के साथ पुराने घर के पास पहले से साजिश रचकर आया था। सूर्या के साथ घूम रहे आयुष और विक्की के अनुसार, आरोपी ने सूर्या को फोन करके बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

200 मीटर तक भागा था घायल सूर्या

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी ने सूर्या को फोन पर बुलाते हुए कहा था। क्या कभी बकरा कटते देखा है? आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने इनकार किया तो बहस शुरू हो गई। आरोपी ने चाकू निकालकर सूर्या के पेट में लगातार कई वार कर दिए। घायल सूर्या जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन अत्यधिक खून बहने से सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे नोएडा के अस्पताल ले जाया, जहां उसकी मौत हो गई।

सूर्या की मां सरोज ने बेटे की हत्या के बाद आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की थी। परिवार का कहना था कि सूर्या ही उनका सबसे बड़ा सहारा था। घर में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें बड़ा बेटा दिव्यांग है। सूर्या परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद था।

पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही तलाश

हत्या के बाद परिवार इतना सदमे में था कि शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की थी। बाद में पुलिस के समझाने पर शव सौंपा गया। हत्या के बाद सूर्या के घर के बाहर मांस भरी थैली फेंक दी गई थी, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना दिया। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पूरे मामले की जांच तेजी से चल रही है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें